Saleem Safi: अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने भारत के खिलाफ अपने पहले टेस्ट दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 वर्षीय गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए और अपने टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी दर्ज किया.
सलीम ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को लगातार झटके दिए और कई प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. उनके शिकार बनने वालों में कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार और मोहम्मद सिराज शामिल रहे.
अकेले सलीम ने संभाली अफगान गेंदबाजी
जहां मोहम्मद सलीम ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा, वहीं अफगानिस्तान के अन्य गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए. टीम के लिए जियाउर रहमान और हशमतउल्लाह शहीदी को एक-एक सफलता मिली, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई, नांगेलिया खरोटे और अब्दुल मलिक विकेट हासिल नहीं कर सके.
Saleem Grabs 6️⃣! 🎯
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 7, 2026
Mohammad Saleem Safi bowls Mohammad Siraj with a terrific delivery as he takes his 6th wicket in the game. 👏
🇮🇳- 540/8 (120.4 Ov)#AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam | #e& – Go for More | #SuperCola – Share the Love pic.twitter.com/2vErEocWBx
27 ओवर में झटके 6 विकेट
पहली पारी में सलीम ने कुल 27 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 140 रन खर्च करते हुए छह महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. हालांकि उनकी इकॉनमी कुछ अधिक रही, लेकिन लगातार विकेट निकालकर उन्होंने भारत की बड़ी साझेदारियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की.
भारत ने घोषित की पहली पारी
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं. गिल ने 126 रन बनाए, जबकि राहुल ने 100 रन का आंकड़ा छुआ.
इसके अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया.
अफगानिस्तान के लिए उम्मीद की किरण बने सलीम
भले ही भारतीय बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया हो, लेकिन मोहम्मद सलीम का प्रदर्शन अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष रहा. युवा तेज गेंदबाज ने दिखाया कि वह लंबे प्रारूप में भी प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं और भविष्य में अफगानिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bullet Train: सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर! बंगाल को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात