Ikkis Box Office Collection Day 3: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने थिएटर में अपनी शुरुआत के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. युद्ध आधारित इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, और महज तीन दिनों में फिल्म ने अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा वसूल कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि 'इक्कीस' ने धर्मेंद्र की पिछली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर दिया है.
फिल्म 'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन यह आंकड़ा 4.02 करोड़ रुपये तक पहुंचा, और तीसरे दिन, रात 8 बजे तक फिल्म ने 3.44 करोड़ रुपये और कमा लिए. इस तरह, अब तक 'इक्कीस' का घरेलू कलेक्शन 14.74 करोड़ रुपये हो चुका है, जो कि अपनी लागत के मुकाबले एक बेहतरीन शुरुआत मानी जा रही है.
बजट का एक चौथाई हिस्सा वसूल लिया
'इक्कीस' का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है, और महज तीन दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा कमा लिया है. इस आंकड़े के साथ, फिल्म ने धर्मेंद्र की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' को पछाड़ते हुए उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया. 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने लाइफटाइम कलेक्शन के रूप में सिर्फ 9.60 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'इक्कीस' ने तीन दिनों में ही उसे पार कर दिया.
स्टार कास्ट और फिल्म की कहानी
'इक्कीस' एक वॉर बेस्ड फिल्म है, जिसमें युवा अभिनेता अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है. उन्होंने फिल्म में परमवीर चक्र विजेता और सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है. यह फिल्म विशेष रूप से उनके लिए खास है, क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की नातिन हैं. इसके अलावा, धर्मेंद्र ने फिल्म में उनके पिता का रोल अदा किया है.
फिल्म में अक्षय कुमार की भांजी, सिमर भाटिया, अगस्त्य के अपोजिट नजर आई हैं, और फिल्म में जयदीप अहलावात ने भी अहम भूमिका निभाई है. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है.
ये भी पढ़ें: दमदार एक्शन, धांसू डायलॉग और खूब रोमांच... थलपति विजय की आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल का लुक वायरल