यो यो हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. वह कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की खूबसूरती की तारीफ कर चुके हैं. अब उनका 13 साल पुराना एक इंटरव्यू फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने चित्रांगदा को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया था. हनी सिंह ने यहां तक कहा था कि अगर उन्हें चित्रांगदा मिल जाएं, तो वह अपनी 562 गर्लफ्रेंड्स को एक दिन में छोड़ सकते हैं.
चित्रांगदा के लिए कही थी दिल की बात
साल 2013 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने चित्रांगदा सिंह को लेकर अपनी पसंद जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि उनकी 562 गर्लफ्रेंड्स हैं, लेकिन अगर उन्हें चित्रांगदा मिल जाएं तो वह उन सभी को एक दिन में छोड़ सकते हैं. एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि चित्रांगदा इस धरती की नहीं, बल्कि पैंडोरा की हैं. वह इतनी खूबसूरत हैं कि उन्होंने उनके लिए एक रैप भी लिखा है.
चित्रांगदा के बेटे को गोद लेने की कही थी बात
हनी सिंह ने इंटरव्यू में चित्रांगदा के बेटे जोरावर को लेकर भी मजेदार बात कही थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और अगर चित्रांगदा उनकी हो जाएं, तो वह उनके बेटे की भी अच्छी देखभाल करेंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि चित्रांगदा के पति गोल्फर ज्योति रंधावा को भी वह समझा लेंगे. हनी सिंह ने एक्ट्रेस को देवी तक कह दिया था.
एक्टिंग नहीं करना चाहते थे हनी सिंह
इस इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने करियर और म्यूजिक को लेकर भी बात की थी. उनका कहना था कि फिल्मों के लिए संगीत तैयार करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह कहानी, किरदार और माहौल पर निर्भर करता है. उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी दूसरे की मर्जी के हिसाब से म्यूजिक नहीं बना सकते और किसी फिल्म के लिए दो-तीन गाने ही तैयार करेंगे.
हनी सिंह ने साफ कहा था कि वह कभी एक्टिंग नहीं करेंगे. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत को अपना माइकल जैक्सन देने का उनका सपना है.
उतार-चढ़ाव के बाद फिर चर्चा में हैं हनी सिंह
हनी सिंह ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. हालांकि, उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में वापसी की और लगातार अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं, चित्रांगदा सिंह के लिए दिया गया उनका पुराना बयान एक बार फिर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गया है.
यह भू पढ़ें: 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 19 दिनों में कमाए 1700 करोड़, अब 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर