कन्याकुमारी: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के पहले चरण की शुरुआत होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanniyakumari) का दौरा किया और पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन (Pon Radhakrishnan) के समर्थन में एक मेगा रोड शो किया.
अमित शाह (Amit Shah) ने लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया और कहा, "मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएं. भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनाने में हमारी मदद करें. पीएम मोदी जी ने भारत को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाया है. 'कमल' बटन दबाएं और हमें इस बार '400 पार' हासिल कराएं!''
The tremendous support for the BJP at the Kanyakumari roadshow reflects the unwavering trust of the people of Tamil Nadu in Prime Minister @narendramodi Ji. It is only Modi Ji who has promoted the Tamil language and culture on the world stage. pic.twitter.com/GHBa7pLZwu
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 13, 2024
सत्ताधारी पार्टी DMK पर साधा निशाना
शाह ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल और सनातन धर्म का अपमान करने पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) की भी आलोचना की. शाह ने कहा, "डीएमके पार्टी ने सनातन धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. दूसरी तरफ, भाजपा सभी का सम्मान करती है और एकता में विश्वास करती है."
यह भी पढे़ं : ये है 'Real Kerala story'- सऊदी में मौत की सजा पाए शख्स को बचाने के केरलवासियों ने 34 करोड़ जुटाए, CM विजयन ने सराहा
जंक्शन से बस स्टैंड तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो
अमित शाह (Amit Shah) के मेगा रोड शो में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता चल रहे थे. भाजपा नेता की एक झलक पाने के लिए सड़क की दोनों तरफ उनके समर्थकों की भीड़ लगी थी और उनके स्वागत के लिए फूल भी बरसाएं. बता दें रोड शो मेट्टुकादाई जंक्शन से शुरू हुआ और लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ओल्ड बस स्टैंड पर खत्म हुआ.
सभी 39 सीटों के लिए पहले 19 अप्रैल को मतदान
बता दें कि तमिलनाडु के सभी 39 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव के पहले चरण 19 अप्रैल को ही चुनाव होना है. जबकि इनका रिजल्ट सभी राज्यों के रिजल्ट के साथ 4 जून को सामने आएंगे. यहां पर अभी डीएमके और कांग्रेस की नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 38 सीटें हैं, जबकि एक सीट AIADMK के पास है.
पूरे देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होने हैं. इसके पहले चरण की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, जबकि सभी का नतीजा एक साथ 4 जून को सामने आएगा.
यह भी पढे़ं : 'कुत्ते-बिल्लियों की तरह न लड़ें हम', Rameshwaram cafe blast पर राजनीति को लेकर बोले कर्नाटक के मंत्री