Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही है. 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली 57 दिनों की इस पवित्र यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य जम्मू कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन करना और यात्रा के दौरान किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करना है.
ये भी पढ़ें- केन विलियमसन ने 16 साल लंबे क्रिकेट करियर पर लगाया विराम, इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान