अब खत्म होगा पेट्रोल का झंझट! इन दिन लॉन्च होगी देश की पहली इथेनॉल बाइक, जानें खासिययत

Hero Flex Fuel Bike: Hero MotoCorp आज भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पेश करने जा रही है. यह लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार हीरो फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस बाइक ग्राहकों के सामने लाएगी.

Hero MotoCorp first flex-fuel bike will be launched today eyes set on HF Deluxe or Splendor
Image Source: Social Media

Hero Flex Fuel Bike: Hero MotoCorp आज भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पेश करने जा रही है. यह लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार हीरो फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस बाइक ग्राहकों के सामने लाएगी.

लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के शामिल होने की भी जानकारी है. हालांकि बाइक के नाम, इंजन स्पेसिफिकेशन और अन्य तकनीकी विवरणों का आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

क्या है फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक?

फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वाहन अलग-अलग इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकता है. Hero की नई बाइक के E20 से लेकर E100 तक के ईंधन मिश्रण पर चलने की संभावना जताई जा रही है.

E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जबकि E100 पूरी तरह इथेनॉल आधारित ईंधन होता है. इस तकनीक को पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

HF Deluxe या Splendor, किस प्लेटफॉर्म पर आएगी बाइक?

नई मोटरसाइकिल को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि कंपनी इसे HF Deluxe पर आधारित बनाएगी या फिर अपनी लोकप्रिय Splendor सीरीज में उतारेगी.

जनवरी 2025 में आयोजित भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान Hero MotoCorp ने HF Deluxe Flex-Fuel का प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया था. इसके बाद से माना जा रहा है कि लॉन्च होने वाला मॉडल उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है.

वहीं दूसरी ओर, Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है. ऐसे में कई ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए Splendor आधारित मॉडल भी पेश कर सकती है.

इंजन और फ्यूल सिस्टम में होंगे खास बदलाव

नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता रह सकता है, लेकिन इंजन और फ्यूल सिस्टम में कई महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

इथेनॉल आधारित ईंधन की प्रकृति पेट्रोल से अलग होती है, इसलिए बाइक में विशेष प्रकार की फ्यूल लाइनों, सील्स और अन्य कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जो इथेनॉल के प्रभाव को लंबे समय तक झेल सकें.

इसके अलावा फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप और इंजन के कुछ हिस्सों को भी अपग्रेड किया जा सकता है. इंजन को जंग से बचाने के लिए विशेष जंग-रोधी सामग्री का उपयोग किए जाने की संभावना है.

ECU मैपिंग में भी हो सकते हैं बदलाव

विभिन्न इथेनॉल मिश्रणों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) की मैपिंग में भी बदलाव किए जा सकते हैं. इसका उद्देश्य अलग-अलग प्रकार के ईंधन पर बाइक की परफॉर्मेंस, माइलेज और विश्वसनीयता को बनाए रखना होगा. कंपनी इस तकनीक के जरिए ग्राहकों को वैकल्पिक ईंधन विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ संचालन लागत को भी नियंत्रित रखने का प्रयास कर सकती है.

कीमत कितनी हो सकती है?

फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के लिए अतिरिक्त इंजीनियरिंग और हार्डवेयर की जरूरत होती है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल मॉडल की तुलना में कुछ अधिक रहने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन की कीमत मौजूदा मॉडल से लगभग 5,000 से 10,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है.

यदि यह बाइक HF Deluxe प्लेटफॉर्म पर आधारित होती है तो इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 65,000 से 80,000 रुपये के बीच रह सकती है. वहीं यदि इसे Splendor प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत 80,000 से 95,000 रुपये तक हो सकती है.

लॉन्च के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल बाइक से जुड़ी अधिकांश जानकारियां अनुमान और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कंपनी इंजन, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता समेत सभी आधिकारिक जानकारियों का खुलासा करेगी. ऑटो सेक्टर की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि Hero MotoCorp अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक के रूप में किस मॉडल को बाजार में उतारती है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मालवीय नगर में आग का तांडव, अब तक 21 लोगों की मौत; क्या है भयानक हादसे की वजह?