Harmanpreet Kaur Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपना 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. इसके साथ ही वह दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने का आंकड़ा छुआ है.
200 टी20 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई पुरुष या महिला क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली वह दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.
पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जिन्होंने 163 मैच खेले हैं. वहीं भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 159 मैच खेले थे.
Respect. Love. And a whole lot of memories 💙
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 21, 2026
📸 Vice-captain Smriti Mandhana and Head Coach Amol Muzumdar present Harmanpreet Kaur with a special '200' jersey & cap signed by the entire squad ✨#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #SAvIND | @ImHarmanpreet |… pic.twitter.com/FMJUsAVnhz
टीम ने खास अंदाज में किया सम्मान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर का विशेष सम्मान किया गया. उपकप्तान स्मृति मंधाना और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने उन्हें टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली '200' नंबर की खास जर्सी और एक स्मृति कैप भेंट की.
शानदार रहा टी20 करियर
हरमनप्रीत कौर ने साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. पिछले कई वर्षों से वह भारतीय महिला टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रही हैं. अपने 200वें टी20 इंटरनेशनल मैच में हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर 24 रन बनाए. अब तक खेले गए 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में वह 4147 रन बना चुकी हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में 1 शतक और 17 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट की बड़ी उपलब्धि
हरमनप्रीत का यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक खास उपलब्धि माना जा रहा है. लगातार लंबे समय तक टीम का हिस्सा बने रहना और इतने मैच खेलना उनकी फिटनेस, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दिखाता है.
ये भी पढ़ें- लेबनान में प्रॉक्सी को रोको, वरना होगा बड़ा हमला... शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी