गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लिखा- आज सूरत से अहमदाबाद की यात्रा वंदे भारत एक्सप्रेस (22961) द्वारा करने का अवसर मिला। यह केवल गंतव्य तक पहुंचने की यात्रा नहीं थी, बल्कि जनता के मन तक पहुंचने का एक सहज मार्ग भी रही। वंदे भारत न केवल आधुनिक भारत की गति है, बल्कि जनता को जोड़ता आत्मीयता का सेतु भी है।