गोरखपुर में टीचर की हैवानियत; तीसरी क्लास के बच्चे को दौड़ाकर पीटा, हाथ-पैर और कान में आईं चोटें

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बर्बरता का मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक ने मामूली झगड़े के चलते तीसरी क्लास के छात्र को बेरहमी से पीटा.

Gorakhpur teacher caught on CCTV brutally beats Class 3 student over cricket ball dispute
Image Source: Social Media

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बर्बरता का मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक ने मामूली झगड़े के चलते तीसरी क्लास के छात्र को बेरहमी से पीटा. मामला इतना भयावह है कि आरोपी ने बच्चे की गर्दन पकड़कर थप्पड़ मारे और उसे अपने घर ले जाकर लात-घूसे से बुरी तरह पीटा. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है.

क्रिकेट बॉल बनी घटना की वजह

पीड़ित छात्र सूर्यांश ने बताया कि यह घटना क्रिकेट बॉल को लेकर हुई. नाली में पड़ी बॉल निकालते समय पड़ोसी बच्चे के साथ झगड़ा हुआ, जिससे गुस्साए शिक्षक ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. आरोपी शिक्षक बिहार के एक स्कूल में पढ़ाता है. 

सूर्यांश ने बताया कि शिक्षक ने उसे पकड़कर अपने घर ले गए और वहां बंद कर दोबारा पीटा. इस दौरान बच्चे को गंभीर चोटें आईं, उसका एक दांत टूट गया और हाथ-पैर तथा कानों में भी चोटें आईं. लगभग 30 मिनट बाद बच्चा अपनी जान बचाकर बाहर निकला और परिवार को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर बच्चे का मेडिकल कराया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी घटना के सबूत के रूप में प्राप्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में धान बिक्री के पंजीकरण ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक 1.37 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन