Google ने भारत में उतारी Pixel 11 सीरीज, 4 नए फोन के साथ Pixel Watch 5 भी लॉन्च

Google Pixel 11 Series Launch: काफी समय से इंतजार कर रहे Google Pixel फैंस के लिए बड़ी खबर है. Google ने भारत में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के साथ Pixel Watch 5 भी पेश की है.

Google launches Pixel 11 series in India Pixel Watch 5 also launched alongside four new phones
Image Source: Social Media

Google Pixel 11 Series Launch: काफी समय से इंतजार कर रहे Google Pixel फैंस के लिए बड़ी खबर है. Google ने भारत में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के साथ Pixel Watch 5 भी पेश की है.

नई Pixel सीरीज में बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, नया Tensor G6 चिपसेट और कैमरा में कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं. इस बार भी Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खास ध्यान दिया है. Gemini से जुड़े कई नए फीचर्स फोन में दिए गए हैं.

Pixel 11 की कीमत और फीचर्स

भारत में Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये बताई गई है. वहीं Pixel 11 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये और Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है. Google खरीदारी पर कुछ लॉन्च ऑफर भी दे रहा है. इनमें 10,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक, 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 24 महीने तक बिना अतिरिक्त ब्याज वाली ईएमआई शामिल है.

Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2424 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है. फोन में Tensor G6 चिपसेट के साथ 12GB रैम मिलती है. स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB विकल्प दिए गए हैं. फोन में 4,985mAh की बैटरी है और कंपनी के मुताबिक यह 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 10.8 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Pixel 11 Pro में ज्यादा दमदार कैमरा

Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच अपने आप बदल सकता है. फोन की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है. इसमें भी Tensor G6 चिपसेट मिलता है. 256GB मॉडल में 12GB रैम और 512GB मॉडल में 16GB रैम दी गई है. फोन में 4,850mAh की बैटरी है.

कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, NFC, UWB और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Pixel 11 Pro XL में बड़ी स्क्रीन और बैटरी

Pixel 11 Pro XL इस सीरीज का बड़ा स्क्रीन वाला मॉडल है. इसमें 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है. इसका रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक है और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक पहुंचती है.

फोन में 5,115mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार करीब 30 मिनट में बैटरी 75 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. इसमें भी Tensor G6 चिपसेट दिया गया है. 256GB मॉडल में 12GB और 512GB मॉडल में 16GB रैम मिलती है.

कैमरे के मामले में Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो कैमरा है. इसमें 120x तक जूम का विकल्प दिया गया है. फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

Pixel 11 Pro Fold भी हुआ लॉन्च

Google ने इस बार अपना नया फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भी पेश किया है. इसमें 8 इंच की अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन और 6.5 इंच की बाहरी स्क्रीन दी गई है. दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं. फोन में Tensor G6 चिपसेट, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है. इसमें 4,750mAh की बैटरी मिलती है.

कैमरे की बात करें तो पीछे 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 10.5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10.8 मेगापिक्सल का 5x टेलीफोटो कैमरा है. फोन में आगे की तरफ दो 10 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं.

Pixel Watch 5 में भी बड़े अपग्रेड

Google ने Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel Watch 5 भी लॉन्च की है. यह 41mm और 45mm आकार में उपलब्ध है. दोनों मॉडल में 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वॉच में नया Snapdragon W5 Gen 2 चिपसेट और Wear OS 7 मिलता है. इसमें 64GB स्टोरेज दी गई है.

45mm मॉडल में 465mAh की बैटरी है, जो हमेशा ऑन डिस्प्ले चालू रहने पर 40 घंटे तक चल सकती है. वहीं 41mm मॉडल में 332mAh की बैटरी दी गई है और यह करीब 30 घंटे तक चल सकती है.

वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ECG, ब्लड ऑक्सीजन, त्वचा का तापमान और शरीर की प्रतिक्रिया जैसी जानकारी ट्रैक करने वाले सेंसर दिए गए हैं. इसके अलावा GPS, NFC, ब्लूटूथ 6, Wi-Fi और UWB जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं.

नई Pixel सीरीज में Google ने डिजाइन और हार्डवेयर के साथ-साथ AI फीचर्स पर भी काफी जोर दिया है. खासकर Pro मॉडल में कैमरा और डिस्प्ले को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें- समय तय करें, हर सवाल का दूंगा जवाब... अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, जानें क्या कहा