यूपी सिंचाई विभाग में भर्ती का सुनहरा मौका, इतने पदों पर जारी किया गया नोटिफिकेशन; जानें सबकुछ

UP Sarkari Naukri 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर नई भर्ती निकाली है.

Golden opportunity for recruitment in UP Irrigation Department new notification issued 400 posts
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

UP Sarkari Naukri 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर नई भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए लघु सिंचाई विभाग में 400 से ज्यादा पद भरे जाएंगे.

जो भी उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 5 मई 2026 तक चलेगी.

कितने पद और कौन-कौन सी कैटेगरी?

इस भर्ती में कुल 402 पद हैं. इनमें 163 पद सामान्य (General), 82 पद एससी, 107 पद ओबीसी, 10 पद एसटी और 40 पद ईडब्ल्यूएस के लिए हैं.

सैलरी और चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए सैलरी लेवल-02 के तहत होगी, जिसमें शुरुआती वेतन 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं (हाई स्कूल) पास होना जरूरी है. इसके साथ ही नलकूप मैकेनिक का सर्टिफिकेट या ITI (फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, टर्नर आदि में) होना चाहिए. या फिर 3 साल का राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए.

उम्मीदवार ने PET-2025 परीक्षा दी हो.

उम्र 1 जुलाई 2026 तक कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी).

आवेदन फीस

सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा गया है.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने का तरीका बहुत आसान है:

  • सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.
  • OTP के जरिए अपनी आईडी वेरिफाई करें.
  • अपनी पर्सनल जानकारी और शैक्षिक योग्यता भरें.
  • फोटो और सिग्नेचर चेक करें.
  • आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें.

परीक्षा में क्या आएगा?

मुख्य परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें ये विषय शामिल होंगे:

  • बेसिक इंजीनियरिंग और साइंस
  • बिजली (इलेक्ट्रिसिटी) की जानकारी
  • मशीन और धातु से जुड़े सवाल
  • भौतिक विज्ञान के बेसिक टॉपिक (जैसे बल, ऊर्जा, तापमान)
  • कंप्यूटर और आईटी की जानकारी
  • उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान
  • अंतिम चयन इसी मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

कुल मिलाकर, यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो कम योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- दुनिया में पहली बार गिरफ्तार हुआ रोबोट, चीन में 70 साल की महिला से बदतमीजी का आरोप, देखें Video