2026 में नई ऊंचाई पर पहुंचेगा सोना, 2027 में गिर सकते हैं दाम... गोल्ड पर World Bank की बड़ी भविष्यवाणी

World Bank Gold Forecast: अगर आप सोने में निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है. World Bank की ताजा कमोडिटी रिपोर्ट में सोने की कीमतों को लेकर बड़ा अनुमान जताया गया है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है.

Gold will reach new high in 2026 prices may fall in 2027 World Bank big prediction on gold
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

World Bank Gold Forecast: अगर आप सोने में निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है. World Bank की ताजा कमोडिटी रिपोर्ट में सोने की कीमतों को लेकर बड़ा अनुमान जताया गया है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में सोने की कीमतों में करीब 37% तक उछाल आ सकता है. यानी आने वाले समय में सोना काफी महंगा हो सकता है. लेकिन इसके बाद 2027 में कीमतों में करीब 8.5% की गिरावट आने का अनुमान भी लगाया गया है. इसका मतलब है कि पहले तेजी और फिर थोड़ी नरमी देखने को मिल सकती है.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनिया में बढ़ता तनाव है. खासकर United States और Iran के बीच चल रही खींचतान ने बाजार को प्रभावित किया है. जब भी दुनिया में अस्थिरता बढ़ती है, निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित जगह पर लगाना चाहते हैं और ऐसे समय में सोना सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2026 में सोना औसतन 4,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जो भारतीय रुपये में लगभग 1.4 लाख रुपए के आसपास बैठता है. वहीं 2027 में इसकी औसत कीमत करीब 4,300 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान है.

युद्ध और सप्लाई का असर

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों का भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है. खासकर Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्ते पर तनाव होने से वैश्विक बाजार प्रभावित होता है.

हालांकि रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि अगर हालात धीरे-धीरे सुधरते हैं और शिपिंग सामान्य होती है, तो साल के अंत तक बाजार में कुछ स्थिरता आ सकती है. फिलहाल जो तेजी देखी जा रही है, वह अनिश्चितता का असर है.

आगे क्या हो सकता है

आने वाले समय में सोने की कीमतें कई बातों पर निर्भर करेंगी. अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है, तो लोग ज्यादा सोना खरीदेंगे और कीमतें अनुमान से भी ऊपर जा सकती हैं. वहीं बाजार में बड़े निवेशकों की गतिविधियां भी कीमतों में तेजी से बदलाव ला सकती हैं.

गिरावट के कारण भी मौजूद

जहां एक तरफ तेजी की संभावना है, वहीं कुछ ऐसे कारण भी हैं जो कीमतों को नीचे ला सकते हैं. अगर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाती हैं, तो सोना रखना महंगा हो जाता है. ऐसे में निवेशक सोने से दूरी बना सकते हैं. इसके अलावा अगर वैश्विक तनाव कम होता है, तो सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग भी घट सकती है, जिससे कीमतों में गिरावट आ सकती है.

अभी क्या चल रहा है भाव

रिपोर्ट आने के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली है. COMEX पर सोने का जून वायदा करीब 4,631 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं भारत में MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है.

निवेशकों के लिए क्या मायने

कुल मिलाकर, आने वाले समय में सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है. सोना सुरक्षित निवेश जरूर है, लेकिन सही समय पर फैसला लेना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

ये भी पढ़ें- बड़ा तूफान आने वाला है... ट्रंप के इस पोस्ट ने दुनिया में बढ़ाई हलचल, क्या ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका?