कश लगाना हुआ और महंगा! फिर बढ़े Gold Flake सिगरेट के दाम, चेक करें नया रेट

Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों के लिए जेब पर एक और झटका लगा है. देश की प्रमुख सिगरेट कंपनियों में शामिल ITC ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Gold Flake Premium के दाम फिर बढ़ा दिए हैं.

gold-flake-premium-cigarette-price-hike-itc-new-rates
Image Source: Social Media

Cigarette Price Hike: सिगरेट पीने वालों के लिए जेब पर एक और झटका लगा है. देश की प्रमुख सिगरेट कंपनियों में शामिल ITC ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Gold Flake Premium के दाम फिर बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने 10 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत 125 रुपये से बढ़ाकर 135 रुपये कर दी है. यानी इस साल एक ही ब्रांड की कीमत में दूसरी बार इजाफा हुआ है और ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा रकम चुकानी होगी.

Gold Flake Premium का नया रेट क्या है?

Gold Flake Premium के 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत सितंबर में 125 रुपये से बढ़कर 135 रुपये हो गई है. इससे पहले जून 2026 में इसकी कीमत 115 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये की गई थी. दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर इस साल ब्रांड की कीमत करीब 17.4 फीसदी बढ़ चुकी है. सितंबर में हुई ताजा बढ़ोतरी करीब 8 फीसदी के आसपास है, जिससे अब इस पैक के लिए ग्राहकों को 135 रुपये खर्च करने होंगे.

नए टैक्स स्ट्रक्चर का दिख रहा असर

सिगरेट की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे इस साल लागू हुआ नया टैक्स स्ट्रक्चर भी एक प्रमुख वजह है. 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40 फीसदी GST के साथ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी की नई व्यवस्था लागू हुई. इस अतिरिक्त शुल्क की दर सिगरेट की लंबाई और फिल्टर जैसी कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग तय होती है. इसके बाद कंपनियों ने अलग-अलग ब्रांड और कैटेगरी के हिसाब से कीमतों में बदलाव किए हैं.

ITC के दूसरे ब्रांड भी हुए महंगे

ITC ने सिर्फ Gold Flake Premium के दाम नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि कंपनी के कुछ अन्य लोकप्रिय ब्रांड भी सितंबर में महंगे हुए हैं. Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत 390 रुपये से बढ़कर 428 रुपये हो गई है. वहीं Gold Flake Super Star के 10 सिगरेट वाले पैक का रेट 79 रुपये से बढ़कर 89 रुपये हो गया है. यानी Classic Connect में करीब 9.74 फीसदी और Gold Flake Super Star में लगभग 12.66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

2026 में कई बार बढ़े सिगरेट के दाम

ITC के अलग-अलग सिगरेट ब्रांडों की कीमतों में 2026 के दौरान कई बदलाव देखने को मिले हैं. Gold Flake Premium की कीमत जून में बढ़ी और अब सितंबर में एक बार फिर संशोधित की गई है. टैक्स में बदलाव के बाद कंपनियों की ओर से किए जा रहे इन मूल्य संशोधनों का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है. Gold Flake Premium के नए रेट के बाद अब 10 सिगरेट वाला पैकेट खरीदने के लिए 135 रुपये चुकाने होंगे.

ये भी पढ़ें: PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 25 सितंबर तक निपटा लें बैंक का काम, 3 दिन नहीं होगा काम