बंगाल में नई सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, 8 मई को BJP विधायक दल की बैठक; जानें कब होगा शपथ

West Bengal Election 2026: 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल गई है. इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीती हैं. वहीं पिछले करीब 15 साल से सत्ता में रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई है.

formation of new government in west Bengal BJP legislature party meeting on May 8
Image Source: ANI/ File

West Bengal Election 2026: 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल गई है. इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीती हैं. वहीं पिछले करीब 15 साल से सत्ता में रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई है. इन नतीजों के बाद अब नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नोटिफिकेशन राज्यपाल को भेजा जा चुका है. इसके साथ ही नई सरकार बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है. इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोलकाता पहुंच सकते हैं और सरकार गठन को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

7 मई को खत्म हो रहा मौजूदा कार्यकाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है. इससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी है. इसी बीच ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है और वोटों की लूट हुई है. उन्होंने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. ममता बनर्जी का कहना है कि ये नतीजे सही नहीं हैं और ऐसे में इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

9 मई को शपथग्रहण की संभावना

सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को हो सकता है. यह दिन खास माना जा रहा है क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी होती है. बीजेपी नेताओं ने भी इस तारीख का संकेत दिया है और माना जा रहा है कि इसी दिन नई सरकार शपथ ले सकती है.

अन्य राज्यों में भी प्रक्रिया शुरू

सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इन राज्यों में भी जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अन्य राज्यों के कार्यकाल

तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को खत्म होगा, असम का 20 मई को, केरल का 23 मई को और पुडुचेरी का 15 जून को समाप्त होगा. इन सभी राज्यों में नई सरकार बनाने के लिए विजयी दलों के पास अब औपचारिक रूप से दावा पेश करने का मौका है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान के बीच बन गई बात? रूबियो ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर किया बड़ा ऐलान; जानें पूरा मामला