रोजाना फॉलो कर रहे हैं स्किनकेयर रूटीन, फिर भी नहीं दिख रहा असर; इन गलतियों को आज ही सुधारें

Skincare Tips: आजकल लोगों की त्वचा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण, तनाव, गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण, दाग-धब्बे, एक्ने और ड्रायनेस जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं.

Following skincare routine daily still not seeing any effect Correct these mistakes today
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Skincare Tips: आजकल लोगों की त्वचा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण, तनाव, गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण, दाग-धब्बे, एक्ने और ड्रायनेस जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं. यही कारण है कि अब लोग केवल बेसिक क्लेंज़िंग और मॉइस्चराइजिंग तक ही सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि एक सुसंगठित स्किनकेयर रूटीन अपनाकर अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

अधिकांश लोग मॉर्निंग और नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाते हैं, जिसमें क्लेंज़र, टोनर, सीरम, मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन शामिल होते हैं. इसके बावजूद कई बार लोग शिकायत करते हैं कि रूटीन फॉलो करने के बाद भी उनकी त्वचा में कोई खास बदलाव नहीं आ रहा. इसका कारण अक्सर छोटे लेकिन अहम गलतियां होती हैं, जिन्हें लोग अनजाने में करते हैं. 

1. गट हेल्थ और त्वचा के कनेक्शन को न समझना

आज कई रिसर्च दिखाती हैं कि हमारे पेट और त्वचा का आपस में गहरा संबंध है. अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो यह शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा सकता है. इसका असर त्वचा पर दिखता है, जैसे कि एक्ने, एक्जिमा, रैशेज और संवेदनशील त्वचा.

समाधान:

  • प्रोबायोटिक युक्त फूड्स, जैसे दही, किफ़िर और फर्मेंटेड फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें.
  • फाइबर युक्त भोजन जैसे सब्जियां, फल और साबुत अनाज पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
  • पर्याप्त पानी पीना और शुगर व प्रोसेस्ड फूड कम करना भी जरूरी है.
  • यदि अंदर का सिस्टम स्वस्थ रहेगा, तो स्किनकेयर प्रोडक्ट्स अधिक प्रभावी होंगे.

2. ज्यादा एक्सफोलिएशन करना

एक आम गलती जो लोग करते हैं, वह है ओवर-एक्सफोलिएशन. कई लोग दिन में कई बार एसिड, स्क्रब या पील-ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करने से त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर (स्किन बैरियर) कमजोर हो जाती है, और नमी की कमी के साथ-साथ जलन, लालिमा और संवेदनशीलता बढ़ जाती है.

समाधान:

  • सप्ताह में 2-3 बार ही एक्सफोलिएशन करें.
  • यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो माइल्ड केमिकल एक्सफोलिएटर्स का ही प्रयोग करें.
  • हमेशा एक्सफोलिएशन के बाद मॉइस्चराइजिंग जरूर करें ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.

3. एक्टिव इंग्रेडिएंट्स को बिना समझे मिलाना

स्किनकेयर में लोग अक्सर रेटिनॉल, विटामिन C, नायसिनामाइड और एएचए/बीएचए जैसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स का मिश्रण कर देते हैं. लेकिन इन सभी का पीएच, कॉम्बिनेशन और एप्लीकेशन टाइम अलग होता है. गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर न केवल परिणाम कम हो सकते हैं, बल्कि इरिटेशन, जलन और रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

समाधान:

  • एक्टिव इंग्रेडिएंट्स को जोड़ने से पहले हमेशा डर्माटोलॉजिस्ट या स्किनकेयर एक्सपर्ट से सलाह लें.
  • रात और दिन के अलग-अलग रूटीन में इन्हें व्यवस्थित रूप से शामिल करें.
  • नए प्रोडक्ट को धीरे-धीरे शामिल करें और किसी प्रतिक्रिया को नोट करें.

4. रिजल्ट की जल्दबाजी

कई लोग स्किनकेयर शुरू करने के कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव की उम्मीद कर बैठते हैं. लेकिन त्वचा का अपना बायोलॉजिकल टाइम होता है. कोलेजन उत्पादन, बैरियर रिपेयर और माइक्रोबायोम बैलेंस जैसे प्रोसेस रातों-रात नहीं बदल सकते.

समाधान:

  • स्किनकेयर रूटीन को कम से कम 6-8 हफ्ते तक लगातार फॉलो करें.
  • धैर्य रखें और नियमित रूप से प्रोडक्ट का उपयोग करें.
  • अपनी त्वचा की प्रगति की फोटो या नोट्स बनाएं, ताकि सुधार साफ दिखाई दे.

5. सनस्क्रीन का अनियमित इस्तेमाल

सनस्क्रीन का नियमित उपयोग न करना या केवल आउटडोर जाने पर ही लगाना एक आम गलती है. यूवी किरणें त्वचा को अंदर से नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे झुर्रियां, धब्बे और उम्र बढ़ने के लक्षण तेज़ी से आते हैं.

समाधान:

  • SPF 30 या उससे ऊपर वाले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल करें, भले ही आप घर पर ही रहें.
  • दोपहर में लंबी धूप में होने पर री-अप्लाई करना न भूलें.

6. हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजिंग की अनदेखी

त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन न मिलना भी स्किनकेयर रूटीन का प्रभाव कम कर देता है. सूखी और डिहाइड्रेटेड त्वचा किसी भी प्रोडक्ट को ठीक से एब्जॉर्ब नहीं कर पाती.

समाधान:

  • दिन में पर्याप्त पानी पीएं.
  • मॉइस्चराइज़र चुनते समय अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार प्रोडक्ट का चुनाव करें.
  • नाइट रूटीन में रिच मॉइस्चराइज़र या नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें- तेलंगाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिडमा के कई साथी समेत 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर