फूट-फूटकर रोई फरहाना भट्ट, खूब किया रोस्ट'; VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बिग बॉस का घर इन दिनों भावनाओं से भरा पड़ा है. फैमिली वीक ने शो में एक अलग ही गर्माहट और इमोशनल माहौल ला दिया है. जहां एक तरफ घरवाले अपने अपनों से मिलने की उम्मीद में बेचैन हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवारों का अचानक आ जाना दर्शकों को भी भावुक कर रहा है.

Farhanna Bhatt Cried in Bigg Boss house when her mom camed video goes viral
Image Source: Social Media

बिग बॉस का घर इन दिनों भावनाओं से भरा पड़ा है. फैमिली वीक ने शो में एक अलग ही गर्माहट और इमोशनल माहौल ला दिया है. जहां एक तरफ घरवाले अपने अपनों से मिलने की उम्मीद में बेचैन हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवारों का अचानक आ जाना दर्शकों को भी भावुक कर रहा है. इसी कड़ी में घर आईं कश्मीरी खूबसूरती फरहाना भट्ट की मां, जिनकी एंट्री ने एपिसोड को इमोशन, प्यार और मज़ेदार पलों से भर दिया.

जैसे ही बिग बॉस ने फरहाना की मां के घर आने का ऐलान किया, फरहाना खुद को संभाल नहीं पाईं. उनकी आंखें नम हो गईं और दिल तेज़ी से धड़कने लगा. ‘अनफ्रीज’ कमांड मिलते ही वह मां के पैरों पर गिरकर फूट-फूटकर रो पड़ीं.दोनों की कसकर गले लगने वाली उस घड़ी को देखकर बाकी घरवालों की आंखें भी भर आईं. हर किसी को अपने घर की याद आ गई.

फरहाना की मां का एंटरटेनमेंट मोड, घरवालों की हंसी नहीं रुकी

फरहाना की मां के भीतर सिर्फ प्यार और ममता ही नहीं, बल्कि खूब सारा एंटरटेनमेंट भी भरा हुआ है. एंट्री लेते ही उन्होंने माहौल इमोशनल से फ़नी बना दिया. वह गौरव खन्ना की जबर्दस्त फैन निकलीं. उन्होंने गौरव से मिलते ही कहा मैं आपके फैंस की भी फैन हूं.गौरव ने मजाक में फरहाना की तरफ इशारा करते हुए कहा ये बात अपनी बेटी को देखकर बोलिए.इस पर उनकी मां का जवाब घरवालों को हंसने पर मजबूर कर गया इसे क्या पता टीवी क्या होता है. फरहाना यह सुनकर हैरान रह गईं और बोलीं मम्मी मुझे रोस्ट करने आई हैं .

अमाल और फरहाना की मां की मजेदार नोकझोंक

मजेदार माहौल तब और रंगीन हो गया जब अमाल ने फरहाना की मां से पूछा “माफ़ करना, इसकी जुबान इतनी लंबी क्यों है?” उनकी मां ने जो जवाब दिया, वह घर का सबसे तगड़ा पंच बन गया “आपसे तो छोटी है उसकी जुबान.”इस जवाब ने घरवालों से लेकर दर्शकों तक सबको हंसी से लोटपोट कर दिया. हर तरफ तालियां गूंज उठीं. सोशल मीडिया पर छाईं फरहाना की मां, फैन्स ने कहा—‘शो की स्टार’ फरहाना भट्ट पहले से ही शो में अपनी मौजूदगी से खूब छाई हुई हैं, लेकिन अब उनकी मां की एन्ट्री ने भी इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा बटोर ली है. मां-बेटी की मुलाकात और उनकी मस्ती ने सोशल मीडिया को भर दिया है प्यार, हंसी और इमोशन से. फैन्स कह रहे हैं कि यह फैमिली वीक का सबसे बेस्ट मोमेंट था.

यह भी पढ़ें: धुरंधर में अजित डोभाल का किरदार निभा रहे आर माधवन? इस लुक को तैयार करने में लगा इतना समय