"रामायण" के टीजर पर इस डायरेक्टर ने ऐसा क्या बोला, जिससे भड़क गए फैंस? सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीजर कल हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया. जहां कुछ लोगों ने रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक की तारीफ की, वहीं कई लोग इस टीजर से खास प्रभावित नहीं हुए. 

director sanjay gupta about Ramayana teaser that angered fans He was heavily criticized social media
Image Source: Social Media

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीजर कल हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया. जहां कुछ लोगों ने रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक की तारीफ की, वहीं कई लोग इस टीजर से खास प्रभावित नहीं हुए. 

रामायण के टीजर को मिले मिले-जुले रिएक्शन्स के बीच फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके इस फिल्म पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा. हालांकि, संजय की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

संजय गुप्ता का तंज

संजय गुप्ता ने एक्स पर बिना फिल्म का नाम लिए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "खोदा पहाड़, निकला चूहा." कई लोग इसे रणबीर कपूर की रामायण फिल्म से जोड़ रहे हैं, हालांकि संजय ने न तो फिल्म का नाम लिया और न ही मेकर्स का नाम लिखा. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता की खासी आलोचना होने लगी.

संजय गुप्ता पर हुई आलोचना

संजय की पोस्ट पर ज़्यादातर टिप्पणियों में उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी अपनी फिल्मों में भी कई बार कोरियन फिल्मों को दोहराया गया है. एक यूज़र ने तो यह तक कह दिया, "वैसे आपने कितने पहाड़ खोदे हैं, हर बार चूहा ही निकला है."

रामायण के बारे में...

रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के रोल में होंगी, और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, और इसका पहला पार्ट इस दिवाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगा. दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है.

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन भी धमाल, छप्परफाड़ कमाई कर रही रणवीर सिंह की फिल्म