Dev Deepawali 2026: काशी में देव दीपावली का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है. गंगा के अर्धचंद्राकार घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठे हैं. इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य आयोजन में शामिल होने काशी पहुंचे.
देव दीपावली के पावन अवसर पर भगवान शिव की नगरी काशी दुल्हन की तरह सज गई है. गंगा के किनारे बने घाटों पर लाखों दीये जलाए गए हैं, जिससे पूरा नजारा बेहद भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है. गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर फैली दीपों की रोशनी ऐसा एहसास करा रही है, मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों.
ये भी पढ़ें- Breaking News: BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले पर हमला! 4 गाड़ियों को मारी टक्कर