आसमान से बरसेगी आग! दिल्लीवासी हो जाएं सतर्क, पड़ने वाली है भीषण गर्मी; इन बातों का रखें ध्यान

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में गर्मी का तेवर लगातार बढ़ रहा है और लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. राजधानी में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जिससे बाहर काम करने वाले लोगों के लिए दिन काफी कठिन हो गया है.

Delhiites should be alert a scorching heat is about to hit keep these things in mind
Image Source: ANI/ File

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में गर्मी का तेवर लगातार बढ़ रहा है और लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. राजधानी में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जिससे बाहर काम करने वाले लोगों के लिए दिन काफी कठिन हो गया है. तेज धूप और झुलसा देने वाली तपिश के कारण खासकर उन लोगों के लिए दिन काटना चुनौतीपूर्ण हो गया है जो खुले में काम करते हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस समय बाहर निकलते समय लोग सावधानी बरतें, खासकर दोपहर के समय.

दिल्ली में इस हफ्ते का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. हालांकि, रविवार तक तापमान में एक डिग्री की थोड़ी गिरावट हो सकती है. लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि शुक्रवार तक तापमान लगभग 44 डिग्री तक पहुंच सकता है.

न्यूनतम तापमान में शनिवार को 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. लेकिन यह गिरावट भी लंबे समय तक नहीं रहेगी. अगले ही दिन तापमान फिर से लगभग 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. यह मतलब है कि दिन और रात दोनों में ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि गर्म हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में तेज लू चल सकती है. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतना जरूरी है.

गर्मी से बचाव के तरीके

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है:

  • घर में रहें: अगर जरूरी काम नहीं है तो बाहर निकलने से बचें.
  • पानी अधिक पीएं: शरीर में पानी की कमी न होने दें. दिनभर छोटे-छोटे अंतराल पर पानी पीते रहें.
  • मौसमी फल खाएं: तरबूज, खरबूज, आम और संतरे जैसे फल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं.
  • धूप से बचें: दोपहर के समय सीधे धूप में रहने से बचें. छाता, टोपी या हल्के कपड़े पहनें.
  • बच्चे और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें: ये लोग गर्मी से जल्दी प्रभावित होते हैं.

विभाग ने चेताया है कि गर्मी के दिनों में लू लगने और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ सकते हैं. इसलिए घर में ठंडा पानी और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है.

दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग का संदेश

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस हफ्ते दिल्ली में ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है. तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन यह लोग बड़ी राहत नहीं देंगे. खासकर दोपहर और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और हल्के, ढीले कपड़े पहनें. इसके अलावा अगर किसी को तेज धूप या गर्म हवाओं के कारण चक्कर, उल्टी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी-बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में एंट्री पर सख्ती, सरेंडर करना होगा पासपोर्ट, जानें नया नियम