‘कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें शाहरूख खान का क्यों किया जिक्र

Deepika Padukone Kalki 2898 AD: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि फिल्म छोड़ने और नई शुरुआत को लेकर. हाल ही में चर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से दीपिका के बाहर होने की पुष्टि मेकर्स द्वारा जारी एक नोट में की गई.

Deepika Padukone exit from Kalki 2 learn why she mentioned Shah Rukh Khan
Image Source: Social Media/X

Deepika Padukone Kalki 2898 AD: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि फिल्म छोड़ने और नई शुरुआत को लेकर. हाल ही में चर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से दीपिका के बाहर होने की पुष्टि मेकर्स द्वारा जारी एक नोट में की गई. इस फैसले को “सोच-समझ कर लिया गया निर्णय” बताया गया, जिसमें कहा गया कि ऐसी फिल्मों के लिए “लंबे समय और गहन कमिटमेंट” की आवश्यकता होती है.

इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर किसी के बीच चर्चा तेज हो गई. किसी ने कहा कि दीपिका की फीस को लेकर मतभेद हुआ, तो किसी ने इसे उनके रोल के सीमित होने से जोड़ा. लेकिन इन तमाम अटकलों के बीच दीपिका ने एक सधी हुई चुप्पी के बाद खुद सामने आकर जवाब दिया और वो भी एक नई फिल्म की घोषणा के साथ.

दीपिका ने 'किंग' के साथ नए सफर का किया आगाज़

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह शाहरुख खान का हाथ थामे नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “18 साल पहले 'ओम शांति ओम' के सेट पर शाहरुख ने मुझे सिखाया था कि फिल्म की सक्सेस से ज्यादा मायने इस बात का होता है कि आप किन लोगों के साथ फिल्म बना रहे हैं. मैंने उस बात को दिल से अपना लिया है और अपने हर प्रोजेक्ट में वही अपनाया है. शायद इसी वजह से हम छठी बार साथ काम कर रहे हैं.”

दीपिका की इस पोस्ट को देखकर साफ है कि उनके लिए क्रिएटिव टीम और अनुभव पैसे या प्रोजेक्ट की भव्यता से ज्यादा अहम हैं.

'किंग' में दिखेगा स्टार्स का दमदार संगम

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभय वर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी, लेकिन यह छोटा रोल भी फिल्म की कहानी में अहम मोड़ लेकर आएगा.

इंडस्ट्री और फैंस की प्रतिक्रियाएं

दीपिका के पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूज़र ने लिखा, "आपका ये जवाब सभी अफवाहों का सबसे अच्छा जवाब है." वहीं एक अन्य फैन ने कहा, "दीपिका, आप जहां भी जाएंगी, चमकती रहेंगी!"

सबसे प्यारा रिएक्शन दीपिका के पति रणवीर सिंह का रहा, जिन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया, "बेस्टेस्ट बेस्टीज़!"

नाग अश्विन का भी आया जवाब

‘कल्कि’ के निर्देशक नाग अश्विन ने भी इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन आगे क्या करना है, वो हम तय करते हैं." इस बयान से साफ है कि भले ही फिल्म से जुड़े रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन व्यक्तिगत और पेशेवर सम्मान बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा, 103 श्रेणियों में भर्तियों को मंजूरी; 6377 पदों पर जल्द जॉइनिंग