Petrol Diesel Price: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हाल ही में बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया. इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है.
हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने 22 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. देश में 25 मई के बाद से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं.
मई में चार बार बढ़े थे दाम
विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद मई महीने में तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. 15 मई से 25 मई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई चरणों में बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
चार बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम
तेल कंपनियों के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल की ताजा कीमत
दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
कच्चे तेल में फिर आई तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है. सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 81.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार करता दिखा. विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंताओं की वजह से तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
SMS से ऐसे जानें अपने शहर का रेट
पेट्रोल और डीजल के नए दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं. ग्राहक SMS के जरिए भी अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं.
इस तरह आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- पानी के लिए फिर बिलबिलाया पाकिस्तान! ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी जंग की गीदड़भभकी, जानें क्या कहा