हो जाइए कंबल निकालने को तैयार! उत्तर भारत में फिर लौट रही ठंड, IMD ने जारी कर दिया ये अलर्ट

हाल ही में मौसम में बदलाव आया है, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से ठंड बढ़ गई है.

Cold is returning to North India IMD has issued this alert
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

नई दिल्लीः ठंडी का मौसम खत्म होने वाला नहीं है. हाल ही में मौसम में बदलाव आया है, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से ठंड बढ़ गई है, और तापमान और गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है. इससे घना कोहरा और शीत लहर भी बढ़ सकती है. गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और सुबह से तेज धूप है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही स्थिति बदल सकती है. हालांकि, दिन में सूरज चमक रहा है, लेकिन शाम के समय ठंड का असर देखा जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है. घने कोहरे के कारण कई क्षेत्रों में दृश्यता कम हो गई है. कई जिलों में शीतलहर का असर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पुर्णिया और किशनगंज जैसे क्षेत्रों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश के शहरों जैसे लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है.

तापमान और गिर सकता है

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है. राजस्थान में फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में कुछ राहत मिल सकती है. झारखंड में कुछ राहत मिलने के बाद 31 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश भी हो सकती है. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है. इसी दौरान, गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, जबकि पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की मुलाकात तय! विदेश मंत्रालय के इस बयान से चीन को लगेगी मिर्ची