CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सहकारिता, सामाजिक सुरक्षा और टैक्सी चालकों के मुद्दे पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि किसी भी शक्ति का इस्तेमाल सकारात्मक और कल्याणकारी सोच के साथ किया जाए तो वह समाज और राष्ट्र की सुरक्षा व प्रगति का माध्यम बन सकती है. वहीं गलत नेतृत्व होने पर यही शक्ति अराजकता का कारण भी बन सकती है.
सीएम योगी ने कहा कि सहकारिता भी एक दोधारी तलवार है. इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्ष हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर नेतृत्व अच्छा हो तो सहकारिता समृद्धि का कारण बनती है, लेकिन नेतृत्व गलत होने पर यही व्यवस्था समाज में अराजकता को बढ़ावा दे सकती है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 2014 से पहले देश और 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के माहौल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र भी उस दौर की परिस्थितियों से अछूता नहीं था.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Big Gift: UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा तोहफा! Taxi Drivers की चमकी किस्मत?