CM Yogi Big Gift: UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा तोहफा! Taxi Drivers की चमकी किस्मत?

UP News: CM Yogi सीएम योगी आज लखनऊ में भारत टैक्सी योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे. किसानों को 6 लाख रुपये तक का ऋण और टैक्सी चालकों को 5 लाख रुपये तक के बीमा लाभ का प्रावधान.

Bharat 24

CM Yogi Big Gift: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेशवासियों को दो बड़ी योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री लखनऊ में भारत टैक्सी योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे. इन दोनों योजनाओं के जरिए टैक्सी चालकों, यात्रियों और किसानों को सीधे तौर पर सुविधाएं और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पात्र किसानों को कम ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है. योजना में प्रभावी ब्याज दर 6 प्रतिशत रखी गई है. खास बात यह है कि समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज पर अनुदान दिया जाएगा. सरकार ने इस योजना के जरिए अगले पांच वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है. योजना के लिए 384 करोड़ रुपये की स्वीकृति का लक्ष्य बताया गया है. मुख्यमंत्री लखनऊ में इस योजना से जुड़े ई-पोर्टल की लॉन्चिंग भी करेंगे, जिससे पात्र किसानों को योजना का लाभ लेने में सुविधा मिल सके.

ये भी पढ़ें- SC on Vande Mataram: वंदे मातरम पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान! ‘नक्सली’ टिप्पणी पर भड़के मुरलीधर!