जोधपुर में श्रीराम कथा और नवकुंडीय महायज्ञ में शामिल हुए CM भजनलाल शर्मा, शंकर कुलरिया ने किया स्वागत

जिले के बावड़ी क्षेत्र स्थित रघुवंशपुरम आश्रम की केशव प्रिया गौशाला, केलावा खुर्द में आयोजित दिव्य श्रीराम कथा और नवकुंडीय महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म का संगम देखने को मिला.

CM Bhajanlal Sharma attended the Shriram Katha in Jodhpur Shankar Kulariya
CM Bhajanlal

जोधपुर: जिले के बावड़ी क्षेत्र स्थित रघुवंशपुरम आश्रम की केशव प्रिया गौशाला, केलावा खुर्द में आयोजित दिव्य श्रीराम कथा और नवकुंडीय महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म का संगम देखने को मिला. पूज्य संत श्री मुरलीधर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रमुख भामाशाह व उद्योगपति शंकर कुलरिया शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान शंकर कुलरिया ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पारंपरिक साफा पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पी. पी. चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गौसेवा, धार्मिक आयोजनों और समाज निर्माण के क्षेत्र में संत श्री मुरलीधर जी महाराज के मार्गदर्शन और योगदान की सराहना की. पूरा आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान आश्रम परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.