सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! यहां क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों पर वैकेंसी, कौन कर सकता है अप्लाई?

चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. चंडीगढ़ प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ने क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के कुल 257 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Chandigarh Clerk and Steno Typist Recruitment 2026
Image Source: Freepik

चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. चंडीगढ़ प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ने क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के कुल 257 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये पद ग्रुप ‘C’ के तहत नियमित आधार पर भरे जाएंगे, जो उन युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं.

आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 है. उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि परीक्षा की तिथि और टाइपिंग टेस्ट की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरने होंगे.

पदों का विवरण और आरक्षण नीति

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद क्लर्क के हैं, जिनकी संख्या 234 है. इन पदों पर भर्ती विभिन्न श्रेणियों के तहत की जाएगी. इसमें अनारक्षित वर्ग के 115, अनुसूचित जाति के 36, अन्य पिछड़ा वर्ग के 68 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15 पद हैं. इसके अलावा, 23 पद भूतपूर्व सैनिकों और 24 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. दिव्यांग वर्ग में दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, शारीरिक रूप से बाधित और अन्य श्रेणियां शामिल हैं. स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के 23 पदों में UR के 12, SC के 4, OBC के 6 और EWS का 1 पद है, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण दिया गया है.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, भाषा, और बेसिक कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में टाइपिंग या दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. क्लर्क पद के लिए टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा होगी, जबकि स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड की दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. उम्मीदवारों को चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद उन्हें अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद परीक्षा शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करें. अंत में, कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके रख लें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: Teacher Vacancy 2026: सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! इस राज्य में 11000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी