CBSE 12th Re-evaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन आवेदन पोर्टल दोबारा उपलब्ध करा दिया है. पिछले कुछ दिनों से तकनीकी दिक्कतों के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब बोर्ड ने पोर्टल को फिर से शुरू कर दिया है. छात्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बोर्ड ने पहले घोषणा की थी कि 1 जून से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन तकनीकी कारणों से वेबसाइट सुचारू रूप से काम नहीं कर पाई. इसके चलते बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक परेशान रहे. बाद में CBSE ने जानकारी दी कि तकनीकी खामियों को दूर कर पोर्टल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है.
स्कैन कॉपी देखने के दौरान भी आई थीं दिक्कतें
इससे पहले उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा 19 मई को शुरू की गई थी. हालांकि शुरुआती दिनों में वेबसाइट पर अत्यधिक दबाव के कारण छात्रों को लॉगिन और आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने आवेदन की समयसीमा भी बढ़ाई थी.
Dearest Students,
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
The verification and re-evaluation portal is now LIVE !
Please watch the video carefully for step-by-step instructions on how to apply for Verification of Marks and re-evaluation.
Portal Link: https://t.co/ILQvluZJ7W@EduMinOfIndia @PTI_News @PIB_India… pic.twitter.com/Ydc2wmGEol
कई छात्रों ने शिकायत की थी कि उन्हें उपलब्ध कराई गई स्कैन कॉपियों में कुछ पन्ने स्पष्ट नहीं थे. कुछ मामलों में उत्तर पुस्तिका के पन्ने अधूरे दिखाई दिए, जबकि कुछ छात्रों ने गलत कॉपी अपलोड होने का भी दावा किया. मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने स्थिति का संज्ञान लिया था.
भारी ट्रैफिक के कारण बढ़ी परेशानी
पोर्टल पर एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने के कारण तकनीकी दबाव बढ़ गया था. कई छात्र फीस जमा नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को लॉगिन करने में भी कठिनाई हुई. इसके चलते बोर्ड को बार-बार आवेदन तिथियों में बदलाव करना पड़ा.
इस वर्ष लाखों छात्रों ने दी परीक्षा
CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है. परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन किया. कई अभिभावकों ने भी व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की.
4 लाख से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 4 लाख से अधिक आवेदन मिले थे. छात्रों ने कुल मिलाकर 11 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां मांगी थीं. इनमें से बड़ी संख्या में स्कैन कॉपियां डिजिटल माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराई गईं.
ऐसे करें री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन
छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों का खास संयोग, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन