बिहार में 7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार, PM मोदी-अमित शाह रहेंगे मौजूद, इन चेहरों को मिल सकता है मौका

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जल्द ही लिखने की तैयारी है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में राज्य के कैबिनेट विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

Cabinet expansion to take place in Bihar on May 7 PM Modi Amit Shah samrat Choudhary
Image Source: ANI

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जल्द ही लिखने की तैयारी है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में राज्य के कैबिनेट विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर 27 नए मंत्री शपथ लेंगे और समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे.

गांधी मैदान में तैयारियों का जोर

15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केवल दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी. इसके बाद से कैबिनेट विस्तार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. अब इसे एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा. गांधी मैदान में विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है और प्रधानमंत्री के आगमन के लिए विशेष हेलीपैड भी तैयार किया गया है.

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत के बाद बिहार में भी इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो दिन पहले दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम रणनीति पर चर्चा की.

बीजेपी और जेडीयू के बीच सत्ता का संतुलन

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में बीजेपी और जेडीयू के बीच पदों का बंटवारा बराबर-बराबर होगा. 7 मई को शपथ लेने वाले मंत्रियों में बीजेपी से 12, जेडीयू से 11, एलजेपी(आर) से 2 और हम व आरएलएम से एक-एक मंत्री शामिल होंगे. शेष 6 मंत्री पद फिलहाल रिक्त रखे जाएंगे. बिहार विधानसभा की कुल संख्या और राजनीतिक समीकरण के मुताबिक मुख्यमंत्री समेत राज्य में कुल 36 मंत्री बन सकते हैं.

जेडीयू कोटे से पुराने और नए चेहरे शामिल

जेडीयू कोटे से नए मंत्रियों में पहले से मौजूद नेताओं को फिर से मौका दिया गया है. पिछली सरकार में नीतीश कुमार के अलावा 8 जेडीयू मंत्री थे, जिनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली थी. अब बचे 6 पुराने मंत्रियों में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान शामिल हैं. इसके अलावा जेडीयू से 5 नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे: श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मंडल और बुलो मंडल.

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम. इनमें सभी पिछली सरकार में भी मंत्री थे. 

  • विजय सिन्हा
  • मंगल पांडे
  • रामकृपाल यादव
  • दिलीप जायसवाल
  • श्रेयसी सिंह
  • लखेन्द्र पासवान
  • रमा निषाद
  • प्रमोद कुमार चंद्रवंशी 
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • संजय सिंह टाइगर
  • सुरेंद्र मेहता
  • नारायण प्रसाद

बीजेपी से कुछ अन्य नाम जो पिछली सरकार में मंत्री नहीं थे 

  • संजीव चौरसिया
  • सुनील पिंटू(नारायण प्रसाद यदि हटाए गए तो )
  • नीतीश मिश्रा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 

  • संजय पासवान 
  • संजय कुमार सिंह

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा

  • संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

  • दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा के बेटे)

ये भी पढ़ें: दो नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी, किसानों को भी बड़ी सौगात; जानें मोदी कैबिनेट की बैठक के बड़े फैसले