BSP National Coordinator: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. BSP प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. लखनऊ में 23 सितंबर को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ईशान की नई जिम्मेदारी पर मुहर लगी. यह फैसला ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी चुनावी तैयारियों के साथ संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर जोर दे रही है.
बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशनुसार श्री ईशान आनंद जी को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।
— BSP (@Bsp4u) September 23, 2026
बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ 🥳 @IshuAnandBSP pic.twitter.com/WliuUNDNcx
आकाश के बाद ईशान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ईशान आनंद को मिली यह जिम्मेदारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ ही समय पहले उनके बड़े भाई आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटा दिया गया था. 3 सितंबर को मायावती ने आकाश को इस पद से हटाते हुए कहा था कि उन्हें बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने से पहले अभी और परिपक्व होने की जरूरत है. इसके बाद 10 सितंबर को मायावती ने आकाश को पार्टी से भी पूरी तरह अलग कर दिया था.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BSP प्रमुख मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/1O4qdqdvF6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2026
आकाश को हटाए जाने के बाद ईशान आनंद की भूमिका लगातार चर्चा में रही. सितंबर की शुरुआत में उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर दूसरे राज्यों के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी. बाद में मायावती ने कहा कि परिवार से केवल ईशान को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी. अब राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के साथ संगठन में उनकी भूमिका और बढ़ गई है.
कुछ दिन पहले मायावती ने बदला था फैसला
ईशान आनंद की राजनीतिक भूमिका को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में BSP के भीतर कई बदलाव देखने को मिले. 13 सितंबर को मायावती ने कहा था कि उनके भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों आकाश और ईशान को पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा. हालांकि 20 सितंबर को उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कहा कि परिवार से केवल ईशान को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके बाद 23 सितंबर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने का फैसला किया गया. इस तरह कुछ ही दिनों के भीतर उनकी संगठनात्मक भूमिका में बड़ा बदलाव हुआ है.
आकाश आनंद को क्यों हटाया गया था?
आकाश आनंद को 3 सितंबर को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने के बाद मायावती ने कहा था कि उन्हें अभी राजनीतिक तौर पर और परिपक्व होने की जरूरत है. इसके बाद 10 सितंबर को उन्हें BSP से भी पूरी तरह अलग कर दिया गया. मायावती ने इस फैसले को लेकर आकाश के ससुर और पूर्व BSP नेता अशोक सिद्धार्थ का भी जिक्र किया था. मायावती ने कहा था कि अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए कहने के बाद आकाश ने उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को दोबारा साझा नहीं किया. मायावती ने इसे पार्टी के प्रति आकाश के रुख से जोड़ा था. इसके बाद उन्होंने आकाश को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का ऐलान किया.
ये भी पढ़ें- UP News: बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, अब हर हफ्ते वृद्धाश्रम में पहुंचेंगे डॉक्टर