Breaking News: Tushar Mehta फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Tushar Mehta News: भारत के सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल को अगले तीन साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है.

Bharat 24

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तुषार मेहता का नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) की भी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

तुषार मेहता पिछले कई अहम मामलों में केंद्र सरकार का पक्ष सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों में मजबूती से रखते रहे हैं. अब उनकी पुनर्नियुक्ति के बाद वह अगले तीन वर्षों तक भारत के सोलिसिटर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे.

केंद्र सरकार के इस फैसले को न्यायिक और कानूनी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सरकार ने उनके अनुभव और कार्यों को देखते हुए उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें- लेबनान में प्रॉक्सी को रोको, वरना होगा बड़ा हमला... शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी