Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने 16 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है, जिसके बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वन विभाग में अधिकारी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
ये है आवेदन की लास्ट डेट
बीपीएसएससी की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
आवेदन के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. पात्रता के लिए पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित सहित अधिसूचना में उल्लेखित अन्य संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो.
आयु सीमा का भी रखें ध्यान
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है, जबकि महिला अभ्यर्थी 40 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आरक्षण नियम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश विस्तार से दिए गए हैं. यदि आवेदन पत्र में गलत जानकारी दर्ज की जाती है या आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ये भी पढ़ें: प्रोफेसर बनने का शानदार मौका, इस यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, NET के बिना भी करें आवेदन