Akshay Kumar On Akshaye Khanna: इस वक्त बॉलीवुड में चर्चा का विषय सिर्फ एक ही नाम नहीं, बल्कि दो अक्षय हैं, एक हैं अक्षय खन्ना, जिन्होंने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में दमदार रोल किया है, और दूसरे हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार. फिल्म रिलीज़ हुए अब सात दिन पूरे हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है.
इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की एक पुरानी फिल्म का वीडियो छा गया है, जिसमें वह कहते नजर आते हैं, “मुझे ऑस्कर चाहिए.” वीडियो में एक्टर अक्षय कुमार भी उनकी ओर बढ़ते हैं और एक ऑस्कर विनिंग कहानी सुनाते हैं, जिसे देख फैंस का उत्साह बढ़ गया.
Kabhi ghamand nahi kiya bhai…kabhi ghamand nahi kiya 😜 https://t.co/9uBi3fgA9w
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 12, 2025
अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर’ की भी तारीफ की
अक्षय कुमार ने पहले ही फिल्म ‘धुरंधर’ और इसकी स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने लिखा, "धुरंधर देखी और मैं हैरान रह गया. क्या दिलचस्प कहानी है और आपने इसे बहुत अच्छे से दिखाया है आदित्य धर. हमें अपनी कहानियों को असरदार तरीके से बताने की जरूरत है और मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक फिल्म को वो प्यार दे रहे हैं जिसकी हकदार है."
अक्षय कुमार ने अक्षय खन्ना पर क्या कहा?
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने अक्षय खन्ना के साथ ‘तीस मार खान’ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की. तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, "देश को इतना शानदार एक्टर देने के लिए डायरेक्टर साब, आपका धन्यवाद…".
इसके जवाब में अक्षय कुमार ने मज़ेदार अंदाज़ में लिखा, "कभी घमंड नहीं किया भाई, कभी घमंड नहीं किया". इसके बाद फैंस ने भी भर-भरकर कमेंट किए और उसी फिल्म के मशहूर डायलॉग को याद दिलाया, "मेरा सुपरस्टार, मेरा ऑस्कर!"
‘तीस मार खान’ की यादें
‘तीस मार खान’ साल 2010 में फराह खान के निर्देशन में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना और कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं, सलमान खान और अनिल कपूर का कैमियो भी फिल्म को और धमाकेदार बनाता है.
फिल्म में अक्षय कुमार ने तबरेज मिर्जा खान (तीस मार खान) का किरदार निभाया था, जबकि अक्षय खन्ना ने डायरेक्टर मनोज/आतिश कपूर के रोल में ऑस्कर की चाह रखने वाले सुपरस्टार की झलक दिखाई थी. फैंस के लिए यह पल सिर्फ मनोरंजन भर नहीं, बल्कि दो अक्षयों के बीच की बॉन्डिंग और बॉलीवुड के यादगार डायलॉग्स की ताज़गी को भी याद दिलाने वाला है.
यह भी पढे़ं- याखी दूस-दूस...दिमाग में चिपक गई गाने की धुन, लेकिन नहीं समझ आ रहे लिरिक्स? यहां सीखें