BJP Candidate List:
आगमी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्येनजर BJP पार्टी ने अपनी 12वीं लिस्ट का ऐलान किया है. इस 12वीं सूची में पार्टी ने 4 राजयों से 7 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की है. महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों नाम की घोषणा बीजेपी पार्टी ने की है.
बीजेपी ने की आधिकारिक पुष्टी
इस कड़ी में पार्टी ने महाराष्ट्र से 1, पंजाब से 3 उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश से 2 और पश्चिम बंगाल से 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा पार्टी ने की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट पर इस लिस्ट को पोस्ट करते हुए बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 12वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की.
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 12वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/VdGHChERQa
— BJP (@BJP4India) April 16, 2024
सूची में इन उम्मीदवारों के नाम
पंजाब की खडूर साहिब से श्री मंजीत सिंह मन्ना-मियाविंड, होशियारपुर से श्रीमति अनीता सोम प्रकाश बठिंडा से IAS अवसर श्रीपरमपाल कौर के नाम का ऐलान किया है. वहीं महाराष्ट्र सतारा से पार्टी ने छत्रपति उदयनराजे भोंसले के नाम का ऐलान किया है.
बात करें उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश से दो उम्मीदवार फिरोजाबाद और देवरिया से उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है. पार्टी ने फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से श्री शशांक मणि त्रिपाठी के नाम का ऐलान किया है. पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने डायमंड हार्बर से श्री अभिजीत दास के नाम का ऐलान किया है.
यह भी पढ़े: BSP 5th candidate list: बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची,इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर