Patna Ram Navmi 2026 Yatra: पटना का ऐतिहासिक डाक बंगला चौराहा अब श्री राम चौक के रूप में तब्दील हो चुका है. यहां पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि पैर रखने की जगह नहीं है और यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन है. ताजा अपडेट यह है कि श्री राम चौक पर दिग्गजों का जमावड़ा शुरू हो चुका है. रामनवमी के मौके पर बीजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सराबगी श्रीराम चौक पहुंचे. मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के बड़े चौराहों तक हर कोई रामलला के स्वागत में खड़ा है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका या ईरान... जमीन पर जंग हुई तो किसकी होगी जीत? जानिए दोनों देशों की सैन्य ताकत