Bihar Girl Incident Case: जमुई कांड के आरोपी हरेराम की गिरफ्तारी के बाद सामने आई दो तस्वीरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय हरेराम को पैर में चोट लगी थी और वह ठीक से चल नहीं पा रहा था. इसी दौरान पुलिसकर्मी उसे कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचे थे. हालांकि, इसके करीब 24 घंटे बाद कोर्ट में पेशी के दौरान हरेराम को अपने पैरों पर चलते हुए देखा गया.
सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय हरेराम लंगड़ाकर चल रहा था. उसकी हालत को देखते हुए पुलिसकर्मी उसे कंधे पर लेकर जमुई सदर अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उसके पैर में गोली लगने और फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई थी. अब गिरफ्तारी के अगले दिन की तस्वीरें सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कोर्ट में पेशी के दौरान हरेराम को अपने पैरों पर चलते हुए देखा गया. वायरल तस्वीरों में दोनों घटनाओं के बीच का अंतर साफ नजर आने का दावा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Modi Cabinet Meeting: विकसित भारत के लिए PM मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक! मंत्रियों को