Bigg Boss 19: शहनाज़ के भाई शहबाज़ का गेम बिगड़ा! कॉमेडी की जगह कर रहे हैं बुलीइंग, दर्शकों में बढ़ा गुस्सा!

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha: जब भी बिग बॉस के सबसे यादगार सीज़नों की बात होती है, तो सीज़न 13 को कोई भूल नहीं सकता. शहनाज़ गिल ने अपनी मासूमियत, कॉमिक टाइमिंग और अनफ़िल्टर्ड एटीट्यूड से ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि पूरे सीज़न की जान बन गईं.

Bigg Boss 19 Shehnaaz brother Shahbaz game is spoiled Bullying being done instead of comedy
Image Source: Social Media/X

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha: जब भी बिग बॉस के सबसे यादगार सीज़नों की बात होती है, तो सीज़न 13 को कोई भूल नहीं सकता. शहनाज़ गिल ने अपनी मासूमियत, कॉमिक टाइमिंग और अनफ़िल्टर्ड एटीट्यूड से ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि पूरे सीज़न की जान बन गईं. फैंस के दिलों में आज भी "पंजाब की कैटरीना" एक स्पेशल जगह रखती हैं.

इसी विरासत को आगे बढ़ाने के इरादे से सीज़न 19 में उनके भाई शहबाज़ बदेशा ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री मारी. उम्मीदें बहुत थीं, लोगों को लगा कि शहबाज़ भी अपनी बहन की तरह घर में पॉजिटिव एनर्जी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे. शुरुआत में ये उम्मीदें पूरी होती भी दिखीं... लेकिन अब कहानी कुछ और कह रही है.

शुरुआत में सब सही था, सलमान भी हुए थे इंप्रेस

बिग बॉस हाउस में शहबाज़ की एंट्री एक फ्रेश वाइब के साथ हुई थी. उन्होंने अमाल मलिक, बसीर और जीशान जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ शानदार कैमिस्ट्री बनाई. शो में उनके प्रैंक, जोक्स और कॉमिक टाइमिंग ने घरवालों और सलमान दोनों का ध्यान खींचा. ऐसा लगा कि एक बार फिर कोई ‘गिल’ घर में मस्ती और दिल छू लेने वाली बातों से शो को हाईलाइट करेगा.

लेकिन जब मस्ती बन गई बुली...

हालांकि, जैसे-जैसे शहबाज़ का कॉन्फिडेंस बढ़ा, वैसे-वैसे उनके जोक्स की धार भी तेज होती गई, लेकिन गलत दिशा में. वो जो कभी कॉमेडी लगती थी, अब बॉडी शेमिंग, ताने और पर्सनल कमेंट्स में बदलने लगी.

फरहाना भट्ट के लुक्स और स्किन को लेकर उनकी गैंग के साथ मिलकर किए गए कमेंट्स कई दर्शकों को चुभ गए. उन्होंने अशनूर और अभिषेक के रिश्ते पर भी टिप्पणी की, जिसके लिए अशनूर ने उन्हें डांट लगाई. उनकी गैंग, खासकर अमाल और जीशान के साथ मिलकर, एक खास "बुली गैंग" की तरह व्यवहार करने लगी, जो एंटरटेनमेंट के नाम पर दूसरों की भावनाओं को आहत कर रही है.

‘शहनाज़ की मासूमियत से कोसों दूर’

सोशल मीडिया पर शहबाज़ को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि वो शहनाज़ की छवि को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कॉमेडी में वैसा दिल नहीं है.

शहनाज़ जहां दिल से हंसती और हंसाती थीं, वहीं शहबाज़ का ह्यूमर अब कई बार ज़हर जैसा लगने लगा है, बार-बार रिपीटेड जोक्स, पर्सनल कमेंट्स और फिजिकल ट्रोलिंग ने उन्हें अब “इरिटेटिंग” और “विलेन” की छवि की ओर धकेल दिया है. यहां तक कि घर के अंदर भी कई कंटेस्टेंट्स ने साफ कहा है कि शहबाज़ अब पहले जैसे एंटरटेनिंग नहीं लगते.

यह भी पढ़ें- अनुपमा में अब नहीं दिखाई देंगी 'ईशानी', आखिर क्यों बिना घोषणा किए छोड़ा शो?