फिनाले वीक की शुरुआत जबरदस्त ड्रामा और कंटेस्टेंट्स के खुलासे...गौरव पर भड़क उठीं तान्या मित्तल; जानें क्यों?

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले करीब आता जा रहा है, घर के अंदर तनाव, बेचेनी और तकरार तेजी से बढ़ती जा रही है. शहबाज के एलिमिनेशन के बाद माहौल भले कुछ देर के लिए शांत हुआ हो, लेकिन बचे हुए कंटेस्टेंट्स फिनाले टिकट के लिए जी-जान से भिड़ चुके हैं.

Bigg Boss 19 Finale, Tanya Mittal controversy, Gaurav Tanya fight, Media Press Conference, Tanya shows her palace, Farhana Tanya fight
Image Source: Social Media

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले करीब आता जा रहा है, घर के अंदर तनाव, बेचेनी और तकरार तेजी से बढ़ती जा रही है. शहबाज के एलिमिनेशन के बाद माहौल भले कुछ देर के लिए शांत हुआ हो, लेकिन बचे हुए कंटेस्टेंट्स फिनाले टिकट के लिए जी-जान से भिड़ चुके हैं. इसी कड़ी में फिनाले वीक के पहले ही दिन इतने बड़े विवाद देखने को मिले कि घर के हालात पूरी तरह गरमा गए.


फिनाले की दहलीज पर पहुंच चुके घर में कैप्टन गौरव ने जिम्मेदारियां बांटने की पहल की, लेकिन उनकी आवाज का अंदाज़ तान्या मित्तल को नागवार गुजरा. तान्या ने न सिर्फ काम करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि गौरव को “घमंडी कैप्टन” बताते हुए कहा कि अब वह अगले पांच दिन अपना खाना खुद बनाकर खाएंगी. उनका ये रिएक्शन पूरे घर में चर्चा का विषय बन गया.

मेकअप बॉक्स पर तान्या और फरहाना में तकरार

दिन की शुरुआत भी शांत नहीं थी. तैयार होते समय फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच मेकअप को लेकर तीखी बहस देखने को मिली. तान्या ने फरहाना से कहा कि उनका मेकअप इस्तेमाल करने के बाद उसे सही जगह पर रखा जाए, जिसे सुनकर फरहाना भड़क उठीं और बात झगड़े तक पहुंच गई. यही नहीं, बाद में फरहाना और मालती चाहर के बीच भी टकराव देखने को मिला, जहां भाषा को लेकर दोनों के बीच भारी बहस हुई.

गौरव–प्रणित की टिप्पणियों ने बढ़ाया माहौल का तापमान

घर में चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच गौरव खन्ना और प्रणित मोरे भी पीछे नहीं रहे. दोनों ने तान्या के बर्ताव का मजाक उड़ाया और कहा कि उन्हें समझ आ गया है कि फिनाले वीक में तान्या ऐसा क्यों कर रही हैं. कुछ देर बाद अमाल और फरहाना भी बातचीत में शामिल हुए, जहां अमाल ने मजाक करते हुए कहा कि घर की लाइटें अंत में गौरव और प्रणित ही बंद करेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस ने खोल दिए कई राज़

एपिसोड की सबसे बड़ी हाइलाइट रही प्रेस कॉन्फ्रेंस, जहां मीडिया ने कंटेस्टेंट्स पर सवालों की बौछार कर दी. टीवी9 हिंदी डिजिटल ने मालती चाहर चौधरी से पूछा कि वह प्रणित को दोस्त कहती हैं, उससे काम करवाती हैं, लेकिन उसे कॉमेडी शो करने से रोकती क्यों हैं? इस पर मालती ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगता कि प्रणित उन पर मजाक बनाए, इसलिए उन्होंने उसे ऐसा न करने की हिदायत दी थी.

तान्या मित्तल ने दी अपने बयानों पर सफाई

मीडिया के तीखे सवालों पर तान्या मित्तल ने भी अपने बयान साफ किए. उन्होंने कहा कि साड़ी, पैसे और लग्ज़री लाइफस्टाइल से जुड़े कई बयान उन्होंने केवल एंटरटेनमेंट के लिए दिए थे. तान्या ने दावा किया कि उनका गेम प्लान पूरी तरह सफल रहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक दिन दुनिया को अपना “महल” जरूर दिखाएंगी.

फिनाले वीक हुआ और भी रोमांचक

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का फिनाले वीक जबरदस्त झगड़ों, खुलासों और गहमागहमी के साथ शुरू हुआ है. मीडिया राउंड में कंटेस्टेंट्स की सच्चाई सामने आई, वहीं घर के भीतर आपसी टकराव ने दर्शकों के लिए तमाशा और भी मजेदार बना दिया है. आने वाले एपिसोड्स में खेल और तीखा होगा, यह तय है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: दो लोगों के बाहर होने के बाद टॉप 5 फाइनलिस्ट की ग्रैंड फिनाले रेस शुरू, मिड-वीक एविक्शन से बढ़ेगा रोमांच