ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, संजू सैमसन की जबरदस्त छलांग; देखें पूरी लिस्ट

ICC latest Player Rankings: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है.

Big upset in ICC T20 rankings tremendous jump by Sanju Samson Know the complete list
Image Source: Social Media

ICC latest Player Rankings: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है. खास तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम इंडिया का दबदबा नजर आ रहा है. भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस रैंकिंग अपडेट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. 

उन्होंने एक साथ 25 पायदानों की जबरदस्त छलांग लगाते हुए 65वें स्थान से सीधे 40वें स्थान पर जगह बना ली है. उनके रेटिंग पॉइंट्स भी बढ़कर 549 हो गए हैं. सैमसन की यह उछाल उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है, खासकर सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में खेली गई 97 रनों की अहम पारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. इस पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ईशान किशन और तिलक वर्मा को भी फायदा

भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों को भी रैंकिंग में फायदा मिला है. ओपनर ईशान किशन एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं तिलक वर्मा ने भी अपनी स्थिति मजबूत करते हुए सातवें से छठे स्थान पर जगह बना ली है.

हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वे अब सातवें स्थान पर खिसक गए हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अभिषेक शर्मा अभी भी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर कायम हैं और अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए हैं.

गेंदबाजों में भी भारत का जलवा

गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जसप्रीत बुमराह ने एक स्थान की बढ़त हासिल करते हुए 8वें से 7वें स्थान पर जगह बनाई है. बड़े मैचों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें लगातार ऊपर ले जा रही है.

अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने छह खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए 13वें स्थान पर पहुंचने में सफलता हासिल की है. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं और नंबर 1 गेंदबाज के रूप में अपनी जगह मजबूत बनाए हुए हैं.

सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बढ़त

यह रैंकिंग ऐसे समय आई है जब टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है और खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. सेमीफाइनल से पहले यह रैंकिंग टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली है. भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में उतरेगा, जहां इन खिलाड़ियों से एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें- Iran War: क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का भारत पर नहीं होगा असर! देश में कितने दिनों का तेल भंडार मौजूद?