Best Time To Exercise: सुबह या शाम... किस समय एक्सरसाइज करने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?

Morning Vs Evening Workout Benefits: कई लोगों के लिए यह सवाल हमेशा चर्चा का विषय रहा है—सुबह एक्सरसाइज करना बेहतर है या शाम को वर्कआउट करना?

Best Time To Exercise Morning Vs Evening Workout Benefits
Image Source: Freepik

Morning Vs Evening Workout Benefits: कई लोगों के लिए यह सवाल हमेशा चर्चा का विषय रहा है—सुबह एक्सरसाइज करना बेहतर है या शाम को वर्कआउट करना? कुछ लोग दिन की शुरुआत में फिटनेस रूटीन अपनाना पसंद करते हैं, तो कई लोग काम के बाद जिम या घर पर वर्कआउट करते हैं. वैज्ञानिक रिसर्च और डॉक्टरों की राय बताते हैं कि दोनों समय के अपने अलग फायदे हैं, और यह आपके स्वास्थ्य और शरीर की जरूरतों पर भी निर्भर करता है.

शरीर की जैविक घड़ी का महत्व

losrobleshospital की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सरसाइज का सही समय तय करने में शरीर की सर्कैडियन रिद्म (biological clock) को समझना जरूरी है. यह 24 घंटे चलने वाली जैविक घड़ी शरीर के हार्मोन, नींद, मेटाबॉलिज्म और तापमान को नियंत्रित करती है. रिसर्च बताती है कि सुबह शरीर का तापमान कम होता है, जबकि शाम के समय यह ज्यादा रहता है. ज्यादा बॉडी टेम्परेचर मांसपेशियों को लचीला बनाता है और वर्कआउट परफॉर्मेंस बेहतर करता है.

सुबह की एक्सरसाइज के फायदे

सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच की गई एक्सरसाइज दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकती है, खासकर महिलाओं में. इस समय शरीर जमा फैट को तेजी से एनर्जी में बदलता है, जिससे वजन कंट्रोल और हार्ट हेल्थ दोनों में फायदा होता है. जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी है, उनके लिए देर सुबह का वर्कआउट सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है.

शाम की एक्सरसाइज के फायदे

शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक किया गया वर्कआउट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. इस समय धमनियां ज्यादा लचीली होती हैं, जिससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले बुजुर्गों के लिए शाम का वर्कआउट ज्यादा असरदार होता है. साथ ही, शाम में शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर होने की वजह से लोग अधिक इंटेंस ट्रेनिंग कर सकते हैं.

महिलाओं के लिए एक्सरसाइज

जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित 2024 की स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं हफ्ते में 2–3 दिन स्ट्रेंथ और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करती हैं, उनमें दिल की बीमारी का खतरा कम होता है. वहीं, तेज़ चाल से चलने जैसी मॉडरेट एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं में समय से पहले मृत्यु का खतरा 24 प्रतिशत तक कम देखा गया.

एक्सरसाइज करते समय ध्यान रखें ये बातें

डॉक्टरों का कहना है कि सुबह या शाम से ज्यादा जरूरी नियमितता है. अगर आप रोजाना अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से किसी भी समय एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर धीरे-धीरे बेहतर प्रतिक्रिया देता है. शुरुआत 10–15 मिनट से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं. किसी भी नई फिटनेस रूटीन को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है, खासकर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी है.

ये भी पढ़ें: कितना खतरनाक होता है लंग्स में मौजूद क्लॉट, जिससे जूझ रहे थे प्रतीक यादव? यहां जानिए सब कुछ