Bengal Election 2026 : बंगाल में बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ये बड़े-बड़े नाम शामिल

Bengal Election 2026 List of BJP star campaigners released

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की इस सूची में कुल 40 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है, जो राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

राज्य में मतदान दो चरणों में होना तय है, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, मतगणना 4 मई को होगी. चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही बंगाल में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दलों ने प्रचार अभियान को रफ्तार दे दी है.