बादशाह के बाद अब नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर बवाल, लिरिक्स को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

Nora Fatehi New Song Controversy: रैपर बादशाह का गाना ‘टटीरी’ इन दिनों भारी विवादों में घिरा हुआ है. गाने के बोल में एक स्कूल गर्ल छात्रा को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

Badshah there is an uproar over the songs of Nora Fatehi Sanjay Dutt people raised questions lyrics
Image Source: Social Media

Nora Fatehi New Song Controversy: रैपर बादशाह का गाना ‘टटीरी’ इन दिनों भारी विवादों में घिरा हुआ है. गाने के बोल में एक स्कूल गर्ल छात्रा को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है. इस विवाद के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. एक तरफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई की चर्चा हो रही है, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर विरोध के साथ-साथ उन्हें धमकियां मिलने की खबरें भी सामने आई हैं. 

बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की ओर से भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इस पूरे विवाद को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन गाने के कुछ बोलों को लेकर बड़े पैमाने पर नाराजगी देखने को मिली है. कई लोगों का मानना है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल संगीत और मनोरंजन की दुनिया में नहीं होना चाहिए.

विवाद के बीच चर्चा में आया नोरा फतेही का नया गाना

इसी बीच एक और गाना चर्चा में आ गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही नजर आ रहे हैं. यह गाना फिल्म KD-The Devil का है, जिसके बोल हैं ‘सरके चूनर तेरी सरके’. यह कन्नड़ फिल्म है और इस प्रोजेक्ट के साथ नोरा फतेही का कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी हो रहा है. नोरा ने इस मौके को अपने करियर के लिए बड़ा अवसर बताया है. 

उन्होंने कहा कि इस गाने की एनर्जी और इसके डांस स्टेप्स दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे और लंबे समय तक याद रहेंगे. हालांकि, गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके बोल को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों ने गाने के लिरिक्स पर सवाल उठाए हैं और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

लिरिक्स पर नहीं आई नोरा की प्रतिक्रिया

गाने के प्रमोशन के दौरान नोरा फतेही ने अपने डांस और फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर तो काफी बातें कीं, लेकिन गाने के बोलों को लेकर उन्होंने कोई खास टिप्पणी नहीं की. कुछ लोगों का मानना है कि संभव है कि हिंदी लिरिक्स की गहराई से समझ इस मामले में वजह हो, जबकि कुछ का कहना है कि विवाद से बचने के लिए इस मुद्दे पर चुप्पी साधी गई है.

हालांकि यह भी सच है कि नोरा फतेही अपने हाई-एनर्जी डांस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनके गानों में अक्सर तेज म्यूजिक और आकर्षक डांस मूव्स देखने को मिलते हैं, और इस नए ट्रैक में भी यही अंदाज देखने को मिल रहा है.

गाना किसने लिखा?

इस गाने के लिरिक्स फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं. यूट्यूब पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रकीब आलम ने हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम किया है.  उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं. उनके नाम कई चर्चित फिल्मों और गानों से जुड़े रहे हैं. 

उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के अलावा गैंगस्टर, मैक्सिमम और वॉटर जैसी फिल्मों के लिए भी काम किया है. इसके अलावा कई लोकप्रिय गानों के लिरिक्स भी उन्होंने लिखे हैं, जिनमें ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’, सामी सामी, ‘ए बिद्दा ये मेरा अड्डा’ और जागो जागो बकरे जैसे गाने शामिल हैं.

संजय दत्त के डांस पर भी उठे सवाल

इस गाने में संजय दत्त  भी नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और खलनायक की मजबूत छवि के लिए मशहूर संजय दत्त का अलग अंदाज इस गाने में देखने को मिला है. हालांकि गाने में उनके डांस स्टेप्स और लुक को लेकर कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल भी उठाए हैं. 

कई दर्शकों ने कहा कि उन्हें संजय दत्त को इस तरह के डांस में देखना थोड़ा अलग लगा. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी पूछा कि आखिर उन्होंने इस तरह के गाने के लिए हामी क्यों भरी.

ये भी पढे़ं- अनंत सिंह के संन्यास के बाद किसके हाथों में जाएगी मोकामा की कमान? जानें सूरजभान सिंह की चर्चा क्यों हुई तेज