Avatar Fire And Ash: दुनियाभर में गदर काट रही 'अवतार 3', अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान रह जाएंगे दंग

Avatar Fire And Ash Box Office Day 8: फिल्म इंडस्ट्री में कभी-कभी कुछ ऐसी फिल्में आती हैं जो अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी रिकॉर्ड तोड़ देती हैं. ऐसा ही कुछ जेम्स कैमरून की 'अवतार फायर एंड ऐश' के साथ हो रहा है. रिलीज के महज एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे दुनिया में अपने प्रदर्शन से बॉकस ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.

Avatar Fire And Ash Box Office Day 8 James Cameron Entertainment News
Image Source: Social Media

Avatar Fire And Ash Box Office Day 8: फिल्म इंडस्ट्री में कभी-कभी कुछ ऐसी फिल्में आती हैं जो अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी रिकॉर्ड तोड़ देती हैं. ऐसा ही कुछ जेम्स कैमरून की 'अवतार फायर एंड ऐश' के साथ हो रहा है. रिलीज के महज एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे दुनिया में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. यह फिल्म न केवल हॉलीवुड की 2025 की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है, बल्कि भारत में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है.

साल 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड हिट

'अवतार फायर एंड ऐश' ने अपने पहले हफ्ते में ही ब्रैड पिट की 'एफ1' को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का खिताब अपने नाम किया. एक हफ्ते में 109.5 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने 7वें दिन तक 113.74 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली थी. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अब भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, और अगले कुछ दिनों में यह और भी आगे बढ़ने की उम्मीद है.

अवतार का नया रिकॉर्ड

यह फिल्म न केवल अपने पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है, बल्कि पिछले कुछ सालों की बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है. 'अवतार फायर एंड ऐश' ने टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल: डेड रेकनिंग' को भी मात दी है, जो 110.3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी. इसके अलावा, 'फास्ट एक्स' और 'गॉडजिला एक्स कांग: द न्यू एंपायर' जैसी बड़ी फिल्में भी इसके सामने फीकी साबित हो रही हैं.

बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जेम्स कैमरून की इस फिल्म का बजट 2200 करोड़ रुपये के आसपास है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. हालांकि, फिल्म ने एक हफ्ते में ही 5000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इस वीकेंड तक इसके कलेक्शन के 6000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस फिल्म के लिए एक और बड़ा माइलस्टोन होगा.

अवतार फायर एंड ऐश का अगला टारगेट

अब फिल्म का अगला लक्ष्य उन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ना है, जिनका कलेक्शन 130 करोड़ रुपये से ऊपर रहा है. 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मल्टीवर्स', 'ओपनहाइमर' और 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' जैसी फिल्में अब इसके टारगेट पर हैं. यदि यह फिल्म अपनी रफ्तार बनाए रखती है, तो जल्द ही यह उन फिल्मों के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: इस अभिनेत्री के खिलाफ बोलकर बुरा फंसीं "भाभी जी", फलक नाज ने शिल्पा शिंदे को दिखाया आईना; जानें पूरा विवाद