अर्जुनराम मेघवाल मरुधरा का गौरव, वेशभूषा नहीं,विचारों में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं- डॉ. जगदीश चंद्र

भारत 24 के खास कार्यक्रम 'प्रवासी राजस्थान SUMMIT' में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल समेत कई लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ और फर्स्ट इंडिया के सीएमडी और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने स्वागत भाषण के साथ किया. इस दौरान उन्होंने अर्जुन मेघवाल को लेकर कई बातें बोली. जानिए उन्होंने 'प्रवासी राजस्थान SUMMIT' को लेकर क्या कुछ कहा?

Bharat 24

Pravasi Rajasthan Summit: भारत 24 के खास कार्यक्रम 'प्रवासी राजस्थान SUMMIT' में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल समेत कई लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत 24 के सीईओ और एडिटर इन चीफ और फर्स्ट इंडिया के सीएमडी और एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने स्वागत भाषण के साथ किया. इस दौरान उन्होंने अर्जुन मेघवाल को लेकर कई बातें बोली. जानिए उन्होंने 'प्रवासी राजस्थान SUMMIT' को लेकर क्या कुछ कहा?

डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि आज के इस प्रवासी राजस्थानी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल उपस्थित महानुभाव प्रमुख प्रवासी राजस्थानी मुंबई में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले आप सबका हार्दिक स्वागत है. मेरे मित्र श्री राठौड़ का भी हार्दिक स्वागत है. पार्टी अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ आज के कार्यक्रम में आने वाले थे. लेकिन जयपुर में वक्त पर स्थानीय निकाय चुनाव में टिकटों के बंटवारे में व्यस्त रहने के कारण वे आज यहां नहीं आ सके. उन्होंने समारोह की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भी समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं. वस्तुतः प्रवासी राजस्थानी राजस्थान की शान है. भारत ही नहीं भारत के बाहर विदेश में भी उनका रुतबा उनका बिजनेस उनका गौरव देखते ही बनता है. इनकी जन्मभूमि राजस्थान है. कर्मभूमि पूरे देश में विदेश में अलग-अलग शहरों में है. राजस्थान के ब्रांड एंबेसडर्स हैं यह लोग पूरे संसार में और सबसे खास बात यह है अशोक और सबसे खास बात यह है कि आज के समारोह में जो मुख्य अतिथि हैं वो खुद मरुधरा का गौरव है एक तरह से राजस्थान का राजस्थान का गौरव है देश और विदेश के प्रवासी राजस्थान स्थानी है. 

उन्होंने कहा कि उनसे उनका बहुत ही निकट का संपर्क रहा है. क्योंकि केवल वेशभूषा में नहीं मन संस्कार और विचारों में भी वे राजस्थान का राजस्थान के आम व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप देखिए कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी से लेकर केंद्रीय कानून मंत्री बनने तक का उनका जो सफर है, वह हम सबके लिए प्रेरणा है. और सबसे खास बात यह है कि मंत्री रहते हुए भी उनका पब्लिक कनेक्ट कम नहीं हुआ. आम आदमी से उनका जुड़ाव जो है वो कनेक्ट नहीं हुआ. एक बहुत बड़ी विशेषता है. खुद ही चुनौती है क्योंकि महत्वपूर्ण पदों पर आने के बाद आदमी के व्यवहार आचरण में कुछ ऐसा परिवर्तन होता है कि जनता से दूर चला जाता है और उसका एहसास उस समय होता है जब अगले चुनाव में वो व्यक्ति वोट मांगने जाता है तो वो जो अनुभव है दूसरों का वो इन्होंने संजो के रखा है और इनका पब्लिक कनेक्ट ना केवल बीकानेर के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बल्कि देश इस तरह का है कि आप केवल एक हफ्ते के नोटिस पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहते हैं. 

उन्होंने कहा कि इन्हें उसके लिए कोई लंबी तैयारियों की आवश्यकता नहीं पड़ती क्योंकि हर पल को हर दिन वो जीते हैं वो जनता के साथ. और मैं कई बार यह कहता हूं कि आपके मन में कोई ऐसीत्वाकांक्षा कोई टकराव, कोई संघर्ष कुछ नहीं है. सब शून्य आप देखते हैं टेलीविजन पे तस्वीर आती है तो प्रधानमंत्री के साथ जो चलते हैं दो व्यक्ति डॉ. जितेंद्र सिंह और मेघवाल साहब वो ऐसा लगता है कि मूर्ति प्रतिस्थापित हो गई है. वहां जैसे वो प्रधानमंत्री हैं तो प्रधानमंत्री के विश्वस्त सलाहकार के रूप में आपका चेहरा भी प्रतिस्थापित हो गया है. न चेहरे पे उतार, न चढ़ाव, ना भावनाओं में कमी, ना उफ़ान, वही चेहरा विनम्र और वही चेहरा आम बिलकुल जो है और सबसे खास बात यह है कि व्यवहार एक बिल्कुल एक कॉमन व्यक्ति का रहता है जो बहुत रेयर विजिबिलिटी है. 

डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पॉलिटिक्स में देखने में जो है तो इसीलिए क्या है कि पांच सात साल क्या है ये तो ऐसा लगता है सारा जीवन चुनाव तो कभी हारेंगे ही नहीं है. इसी पब्लिक कनेक्ट के कारण से और मंत्रिमंडल में इनके मन में कभी ऐसा नहीं आया होगा कि यह मैं यहां रहूं कि यहां रहूं. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री यह बहुत रेयर होता है कि एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी अमित शाह दोनों का विश्वस्त हो. दोनों से लाड प्यार करते हो. तो मेघवाल जी उसका एक उदाहरण है और आप इनकी परफॉर्मेंस देख ही रहे हैं पार्लियामेंट में किस तरह से किस तरह के कानून और ये भाग्यशाली हैं कि देश के जो अद्भुत ऐतिहासिक कानून है चाहे नारी वंदना का कानून हो दूसरे कानून हो वो सब आपके कार्यकाल में हो रहे हैं उस कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वो जो है हो रहे हैं सारे जो है तो बिल्कुल एक बस मैं ये दो शब्दों में कहना चाहूंगा कि बिल्कुल आम आदमी का चेहरा ये केंद्रीय मंत्रिमंडल में हैं और प्रवासी राजस्थानियों के लिए इनके द्वार हमेशा खुले हैं. आप कभी भी खटखटा सकते हैं. और इनहीं शब्दों के साथ मैं एक बार फिर आप सबका हार्दिक स्वागत करता हूं. अभिनंदन करता हूं.

ये भी पढ़ें- अगस्त में दिखेगा 'ब्लड मून', 96% तक ढक जाएगा चांद, क्या भारत में नजर आएगा यह अनोखा चंद्र ग्रहण?