हो गया ऐलान! इस दिन रोहित शर्मा लेंगे वनडे फॉर्मेट से संन्यास, कोच ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma Retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से हार गई हो, लेकिन इस सीरीज़ में एक नाम लगातार सुर्खियों में रहा, रोहित शर्मा. भारतीय कप्तान का बल्ला ऐसी लय में चला कि हर आलोचक खामोश हो गया.

announcement has been made Rohit Sharma retire ODI format on this day coach made big revelation
Image Source: ANI

Rohit Sharma Retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से हार गई हो, लेकिन इस सीरीज़ में एक नाम लगातार सुर्खियों में रहा, रोहित शर्मा. भारतीय कप्तान का बल्ला ऐसी लय में चला कि हर आलोचक खामोश हो गया. तीन मैचों में 200 से ज्यादा रन ठोकने वाले रोहित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज़ भी चुना गया.

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हिटमैन को लेकर वनडे रिटायरमेंट की चर्चाएं सीरीज़ से पहले जोरों पर थीं, लेकिन रोहित की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया.

2027 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे विदाई!

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उनके भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "रोहित ने सिडनी वनडे में जिस तरह बल्लेबाज़ी की, वो लाजवाब थी. मुझे लगता है उसने यह तय कर लिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेगा और उसके बाद ही रिटायरमेंट लेगा." इस बयान के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि भारतीय क्रिकेट फैन्स आने वाले कुछ सालों तक रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट में बल्ला घुमाते देख पाएंगे.

सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी हुई सच

दिनेश लाड ने इस मौके पर विराट कोहली की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में रन बना सकते हैं. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने बहुत पहले कहा था कि “भविष्य में मेरे रिकॉर्ड तोड़ने का दम सिर्फ रोहित और विराट में है.” और आज वही बात सच होती दिख रही है.

कोहली-रोहित ने दिलाई सम्मानजनक जीत

सीरीज़ के शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद तीसरे वनडे में भारत ने शानदार वापसी की. कप्तान रोहित शर्मा ने 125 गेंदों पर नाबाद 121 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 81 गेंदों पर 74 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर पहुंचा दिया. दोनों दिग्गजों की साझेदारी ने भारत को हार की लय तोड़ते हुए तीसरा वनडे जिताया और फैंस को एक बार फिर पुराने सुनहरे दिन याद दिला दिए.

यह भी पढ़ें- सिडनी वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, लेकिन भारत के लिए कब खेलेंगे रोहित और कोहली?