पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोलकाता दौरा चर्चा में है. बेलूर मठ से लेकर शोभा बाजार राजबाड़ी और श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब जैसे प्रमुख पूजा स्थलों तक उनके कार्यक्रम को धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है. इस दौरे के दौरान अमित शाह मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ-साथ लोगों से मुलाकात और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने वाले हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दुर्गा पूजा के जरिए बीजेपी बंगाल में जनता के साथ अपना जुड़ाव और मजबूत करने की कोशिश कर रही है?