Amarnath Yatra Alert: जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर जारी! लश्कर आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू?

Amarnath Yatra Alert Encounter underway in Jammu and Kashmir

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ रात करीब 8 बजे शोपियां के सैदपोरा इलाके में शुरू हुई. सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि यहां दो आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया.