अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शराब खरीदने या पीने की योजना पहले से बनाकर रखते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद अहम है. राजधानी में आने वाले महीनों के दौरान कुछ खास तारीखों पर शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहने वाली है. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने त्योहारों और राष्ट्रीय आयोजनों को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच कुल पांच दिन ‘ड्राई डे’ घोषित किए हैं.
आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने और राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा को बरकरार रखने के उद्देश्य से लिया गया है. ड्राई डे के दिन राजधानी की सभी शराब की दुकानें, ठेके और वेंडिंग पॉइंट पूरी तरह बंद रहेंगे. इन दिनों शराब की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.
ये हैं 5 ड्राई डे की तारीखें
दिल्ली में जिन दिनों शराब नहीं मिलेगी, वे तारीखें इस प्रकार हैं.
होटल और मेहमानों के लिए क्या है व्यवस्था
आदेश में यह भी बताया गया है कि ड्राई डे के दौरान होटलों को सीमित छूट दी गई है. एल-15 (L-15) लाइसेंस वाले होटल अपने यहां ठहरे विदेशी पर्यटकों और इन-हाउस मेहमानों को उनके कमरों में शराब परोस सकते हैं. हालांकि, होटल के बार, पब या रेस्टोरेंट में बाहरी ग्राहकों को शराब परोसने या बेचने की इजाजत नहीं होगी.
नियमों की अनदेखी पर सख्त सजा
प्रशासन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि ड्राई डे के दौरान अगर कोई दुकान या विक्रेता चोरी-छिपे शराब बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसमें लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इन दिनों पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें पूरे शहर में विशेष निगरानी रखेंगी.
यह भी पढ़ें: AI, CCTV, 10 हजार पुलिसकर्मी... गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देख लें एडवाइजरी