अक्षय कुमार के बाद अब साउथ का हीरो... भारतीय फिल्मों से ट्रंप पर तंज कस रहा ईरान

America Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का असर सिर्फ जमीन, हवा और समुद्र तक सीमित नहीं है. दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर भी एक तरह की जंग देखने को मिल रही है. इसमें ईरान सोशल मीडिया मीम्स के जरिए अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कस रहा है.

Akshay Kumar South Indian cinema fray Iran is responding to Trump through Indian films
Image Source: Social Media

America Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का असर सिर्फ जमीन, हवा और समुद्र तक सीमित नहीं है. दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर भी एक तरह की जंग देखने को मिल रही है. इसमें ईरान सोशल मीडिया मीम्स के जरिए अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कस रहा है. 

28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से ही ईरान इस तरह के पोस्ट शेयर कर रहा है. अब पिछले कुछ दिनों से ट्रंप को ट्रोल करने के लिए ईरान भारतीय फिल्मों के सीन और मीम्स का सहारा ले रहा है.

वायरल मीम से ट्रंप पर निशाना

हाल ही में ईरान की ओर से अक्षय कुमार के एक वायरल मीम का इस्तेमाल कर ट्रंप पर निशाना साधा गया था. अब ईरान ने साउथ सिनेमा यानी टॉलीवुड की एक फिल्म के एक्शन सीन के जरिए भी ट्रंप को ट्रोल किया है. जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर टॉलीवुड की एक फिल्म का सीन शेयर किया. 

इसमें एक अकेला हीरो कई लोगों की गोलीबारी का सामना करता नजर आ रहा है. इस वीडियो के साथ ईरानी दूतावास ने लिखा कि ट्रंप ईरान को खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि ईरान बेबस नहीं है. ईरानी दूतावास ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि इन दिनों वे हॉलीवुड के बजाय बॉलीवुड फिल्में देख रहे हैं.

पहले अक्षय कुमार का मीम किया था शेयर

करीब एक हफ्ते पहले ट्यूनीशिया स्थित ईरानी दूतावास ने भी अक्षय कुमार के एक मीम के जरिए ट्रंप पर तंज कसा था. यह मीम अक्षय कुमार की फिल्म 'दीवाने हुए पागल' के एक सीन से लिया गया था. इसमें अक्षय कुमार का मशहूर नकली रोने वाला एक्सप्रेशन और मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाई देता है.

इस मीम को शेयर करते हुए ईरानी दूतावास ने लिखा था, 'एक अंडरवॉटर ड्रोन खो गया. तेल की कीमत 100 डॉलर के करीब पहुंच रही है. चुनाव आने वाले हैं. कैसा चल रहा है, ट्रंप?' इस पोस्ट के जरिए ईरान ने अमेरिकी ड्रोन के पकड़े जाने, तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनावों का जिक्र करते हुए ट्रंप पर तंज कसा था.

ये भी पढ़ें-  BJP ने 36 राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी किए घोषित, स्मृति ईरानी, तावड़े और पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी