'Drishyam 3' ने ओपनिंग डे पर तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म

Drishyam 3 Box office Collection: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है.

Ajay Devgn Drishyam 3 Breaks Box Office Opening Day Records
Image Source: Social Media

Drishyam 3 Box office Collection: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है. रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रतिक्रिया हासिल करने वाली इस फिल्म ने पहले दिन भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है और 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में भी अपनी जगह बनाई है.

पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन रात करीब 10:30 बजे तक भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. फिल्म को देशभर में 15,735 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 59 प्रतिशत रही. खास बात यह है कि फिल्म को सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है, इसके बावजूद पहले दिन का कलेक्शन काफी मजबूत रहा.

‘पठान’ और ‘डंकी’ के ओपनिंग आंकड़ों से आगे

‘दृश्यम 3’ के शुरुआती कलेक्शन ने शाहरुख खान की फिल्मों के ओपनिंग डे आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पठान’ ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें हिंदी से 55 करोड़ रुपये की कमाई शामिल थी. वहीं ‘डंकी’ ने पहले दिन 29.20 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. ‘दृश्यम 3’ के मौजूदा शुरुआती आंकड़े इन फिल्मों के हिंदी ओपनिंग आंकड़ों से ऊपर हैं.

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

‘दृश्यम 3’ की यह शुरुआत अजय देवगन के लिए भी खास बन गई है. फिल्म ने उनके करियर की पिछली बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल ‘सिंघम अगेन’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ को शुरुआती कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और फिल्म को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया ने इसकी शुरुआत को मजबूत बनाया है. अब फिल्म की असली परीक्षा आने वाले दिनों में होगी, जब वीकेंड और आगे के शो से इसके कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तस्वीर और साफ होगी.

1. दृश्यम 3- 66.75 करोड़
2. सिंघम अगेन- 43.7 करोड़ 
3. सिंघम रिटर्न्स- 32.09 करोड़
4. गोलमाल अगेन- 30.14 करोड़
5. रेड 2- 19.71 करोड़
6. टोटल धमाल- 16.5 करोड़
7. धमाल 4- 15.5 करोड़
8. दृश्यम 2- 15.38 करोड़
9. शैतान 2- 15.21 करोड़
10. तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 15.1 करोड़

ये भी पढ़ें: 'उड़ता तीर' की रिलीज फिर टली, आयुष्मान खुराना की फिल्म के लिए अब करना होगा इतने दिन इंतजार