Afghanistan Pakistan War: लो शुरू हो गया युद्ध... पाकिस्तान छोड़कर भागे शहबाज-मुनीर!

Afghanistan Pakistan War has started Taliban attacked Munir

Pakistan Taliban War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. बीते कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियां तेज हुई हैं, जिसके चलते स्थिति टकराव की ओर बढ़ती नजर आ रही है. 22 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में कथित टीटीपी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद यह तनाव और बढ़ गया.

पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद अफगानिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कहा था कि इसका जवाब दिया जाएगा. इसी क्रम में गुरुवार देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई शुरू की. सीमा पर गोलीबारी और मोर्टार हमलों की खबरें सामने आईं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया.